👉 यह भी पढ़ें:
- सावन की आखिरी सोमवारी पर सिंहेश्वर मंदिर में भगदड़, कई श्रद्धालु घायल; अफवाह से मची अफरा-तफरी
- नागपुर में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप: गोधनी वॉटर प्लांट में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 40 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती
- Maharashtra : नगर निगम के खतरनाक घोषित करने के बाद भी भिवंडी की बिल्डिंग में रह रहे थे लोग, 9 की मौत
- Puri Jagannath Temple: नवयौवन दर्शन के दौरान उमड़ी भारी भीड़, धक्का-मुक्की में कई श्रद्धालु घायल, 2 घंटे में 50 हजार से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन
- Badrinath Temple चढ़ावा हेराफेरी मामले में एक्शन, आरोपी कर्मचारी सस्पेंड, जांच करने पहुंची समिति
- Hyderabad News: ओवैसी परिवार के एजुकेशनल कैंपस पर बवाल, BJP का बड़ा आरोप- ‘Lake Buffer Zone’ में निर्माण पर कांग्रेस क्यों खामोश?
0:00 left
नागपुर के कोराड़ी देवी मंदिर में निर्माणाधीन गेट ढहा, 17 मजदूर घायल
नागपुर के कोराड़ी देवी मंदिर परिसर में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन मुख्य द्वार का हिस्सा अचानक गिरने से 17 मजदूर घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस व एनडीआरएफ की टीमों ने तत्काल राहत व बचाव अभियान शुरू किया।

यह हादसा खापरखेड़ा से कोराड़ी मंदिर मार्ग पर तब हुआ, जब मंदिर के मुख्य द्वार का निर्माण कार्य चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मजदूर ढांचे के नीचे काम कर रहे थे, तभी तेज कंपन के बाद पूरी संरचना अचानक ढह गई। घटना के समय करीब 20 लोग मौजूद थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम पहुंचने तक ढांचा पूरी तरह गिर चुका था। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, तीन मजदूरों की हालत गंभीर है और उनका विशेष इलाज जारी है, जबकि बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
अधिकारियों का मानना है कि हादसा संभवतः निर्माण कार्य में इस्तेमाल उपकरणों के कंपन से ढांचे की स्थिरता कमजोर होने के कारण हुआ। मलबा करीब 4-5 फुट ऊंचा है और हटाने का काम जारी है। स्थानीय प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।



