भाजपा की नगर कार्यकारिणी पर भोपाल में मथन, अधिकांश नाम लगभग तय, कभी भी हो सकती है घोषणा, देखें संभावित सूची…

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। भाजपा की इंदौर नगर कार्यकारिणी की अंतिम सूची पर मंगलवार को मंथन हुआ। अधिकांश नाम लगभग तय हो चुके हैं और कभी भी इसकी घोषणा हो सकती है। सुमित मिश्रा को 30 जनवरी 2025 को नगर अध्यक्ष बनाया गया था, तब से कार्यकारिणी की कवायद चल रही थी। सबसे ज्यादा मारामारी महामंत्री पद को लेकर थी, लेकिन सुमित मिश्रा ने सामंजस्य बिठाते हुए सबको संतुष्ट करने की कोशिश की है।

महामंत्री के एक पद पर विधानसभा दो के विधायक रमेश मेंदोला का कब्जा रहा। वे अपने समर्थक सुधीर कोले को यह पद दिलाने में सफल रहे। वहीं, महामंत्री के दूसरे पद पर मालिनी गौड़ अपने समर्थक महेश कुकरेजा को बिठाने में सफल रही हैं। चार नंबर से लंबे समय से कोई महामंत्री नहीं बना था। सिंधी समाज को प्रतिनिधित्व देकर मालिनी गौड़ और सुमित मिश्रा ने अच्छा समीकरण साधा है।

उपाध्यक्ष पद देकर साधा समीकरण

सुमित मिश्रा ने महामंत्री के पद पर अड़े नेताओं के समर्थकों को उपाध्यक्ष पद देकर सामंजस्य बिठाने की कोशिश की है। इसमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समर्थक भूपेंद्र केसरी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव के समर्थक भरत पारीक, विधायक मधु वर्मा के समर्थक गौतम शर्मा और विधायक गोलू शुक्ला के खास दीपेंद्र सोलंकी को स्थान मिला है। इससे साफ जाहिर है कि सुमित मिश्रा ने सारे वरिष्ठों को भी संतुष्ट करने की कोशिश की है।

ये रहे कार्यकारिणी के संभावित नाम

महामंत्री-

सुधीर कोले, महेश कुकरेजा और एक नाम तय होना बाकी।

उपाध्यक्ष-

हरप्रीत सूदन, गौतम शर्मा, भूपेंद्र केसरी, वासुदेव पाटीदार, भरत पारेख, दीपेंद्र सोलंकी (कुछ नाम बाकी)

मंत्री-

नारायण पालीवाल, नेहा शर्मा, नीलेश चौधरी, इंदू श्रीवास्तव

मीडिया प्रभारी– वरुण पाल

कार्यालय मंत्री– विशाल यादव

विवाद के बाद दूसरी बार हुई थी रायशुमारी

इंदौर में नगर कार्यकारिणी के लिए दो बार विधायकों, सांसद, महापौर तथा वरिष्ठ नेताओं के साथ पर्यवेक्षकों ने रायशुमारी की थी। पर्यवेक्षक विवेक जोशी और आशुतोष तिवारी की उपस्थिति में यह प्रक्रिया दोबारा हुई, क्योंकि इससे पहले भी सारे विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने दोनों पर्यवेक्षकों को अपने समर्थकों के नाम सौंपे थे, लेकिन तब नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा उस दौरान उपस्थित थे। इसको लेकर सवाल उठाए गए और भोपाल में कई विधायकों ने इस पर आपत्ति उठाई थी। विधायकों का कहना था कि सुमित मिश्रा की उपस्थिति के कारण वे अपनी बात ठीक से नहीं कह पाए थे। इसके बाद संगठन ने दोबारा यह प्रक्रिया पूरी करने का फैसला लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर: बायपास एमआर-10 जंक्शन ब्रिज की दोनों लेन आज से शुरू

इंदौर में बायपास एमआर-10 जंक्शन ब्रिज की दोनों लेन 14 अक्टूबर से चालू हो गई हैं। इससे क्षेत्र के ट्रैफिक में महत्वपूर्ण राहत मिलेगी।

सत्तन का सरकार पर हमला: अवैध नशे के कारोबार में शासन की मिलीभगत?

सत्तन का सरकार पर हमला अवैध नशे के कारोबार को लेकर हुआ भारी। पुलिस प्रशासन की विफलता और शासन पर मिलीभगत के आरोप उठे।

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।