विशाखापत्तनम में एआई हब बनाएगा गूगल, अमेरिका के बाहर सबसे बड़ा सेंटर होगा, 15 अरब डालर के निवेश की तैयारी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। गूगल भारत में आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस हब बनाने जा रहा है। यह अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा हब होगा। गूगल ने मंगलवार को कहा कि वह अगले पांच सालों में भारत में करीब 15 अरब डॉलर का निवेश करेगा। कंपनी ने विशाल डेटा सेंटर और आंध्र प्रदेश में आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस बेस बनाने की घोषणा की है।

इस संबंध में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी है। गूगल क्लाउड के सीईओ थॉमस कुरियन ने नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि ये अमेरिका के बाहर सबसे बड़ा एआई हब होगा। अगले 5 साल में 15 अरब डॉलर का पूंजी निवेश होगा। गूगल विशाखापत्तनम में 1 गीगावॉट का डेटा सेंटर कैंपस बनाएगा। एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ यहां बड़ा एनर्जी सोर्स और फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क भी होगा। इसको लेकर नई दिल्ली में एक औपचारिक समझौते पर दस्तखत किए गए। गूगल इस हब का भविष्य में कई गीगावॉट के केंद्र के तौर पर विस्तार कर सकता है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और राज्य के आईटी मंत्री नारा लोकेश भी मौजूद थे।

आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ये डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर भारत में एआई को लेकर दूरगामी सोच के लक्ष्यों को पूरा करेगा। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इसे गेमचेंजिंग निवेश बताया, जो लंबे संवाद और लगातार प्रयासों के बाद संभव हुआ है।

सुंदर पिचाई ने एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

इस मौके पर गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने एक्स पर लिखा कि भारत के प्रधानमंत्री @narendramodi @OfficialINDIAai से बात करके बहुत अच्छा लगा। हमने विशाखापत्तनम में गूगल का पहला एआई हब बनाने की अपनी योजनाएं साझा कीं। यह एक ऐतिहासिक विकास है। इस हब में बहुत बड़ी कंप्यूटिंग क्षमता होगी, एक नया अंतरराष्ट्रीय सबसी गेटवे होगा और बड़े पैमाने पर ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर होगा। इसके ज़रिए हम अपनी बेहतरीन टेक्नोलॉजी भारत के व्यवसायों और लोगों तक पहुंचाएंगे। इससे एआई में इनोवेशन तेजी से होंगे और पूरे देश में विकास को बढ़ावा मिलेगा।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।