👉 यह भी पढ़ें:
- WhatsApp Username Feature: अब बिना मोबाइल नंबर शेयर किए होगी चैट! Meta ने बताया कैसे रहेगा सुरक्षित, सरकार ने भी भेजा नोटिस
- वॉट्सएप पर अब बिना टाइप किए करिए चैटिंग, ग्रुप वाइस चैट नाम से नया फीचर लांच
- अगर यूट्यूब देखते सो गए तो अपने आप बंद हो जाएगा वीडियो, जल्द आ रहा है यह नया फीचर
- इंस्टाग्राम आपके लिए लेकर आया है नई सुविधा, अब आप एक साथ जोड़ सकेंगे 20 फोटो और वीडियो
- वॉट्सएप पर दोबारा शेयर कर पाएंगे स्टेटस, जल्द ही आ रहा नया फीचर
- वॉट्सएप ला रहा नया फीचर, बिना इंटरनेट के भी भेज सकेंगे बड़ी फाइल्स
0:00 left
नई दिल्ली। गूगल अपने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूबल पर एक नया फीचर लेकर आया है। इससे यूट्यूब पर वीडियो देखना और सरल हो जाएगा। इस फीचर का नाम है ऑटो डबिंग। यह आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से काम करता है। इस नए फीचर की मदद से आपर वीडियो को अब कई भाषाओं में देख सकते हैं।
इस नए फीचर में यूट्यूब अपने आप ही वीडियो को एक भाषा से दूसरी भाषा में ट्रांसलेट और डब कर देगा। अगर आपने कोई वीडियो इंग्लिश में अपलोड किया है, तो वह फ्रेंच, जर्मन, हिंदी, इंडोनेशियन, इटालियन, जापानी, पुर्तगाली और स्पैनिश भाषाओं में डब हो जाएगा। इसी तरह अगर आपने वीडियो इन भाषाओं में से किसी एक में अपलोड किया है, तो वह इंग्लिश में डब हो जाएगा। यह फीचर एआई टेक्नोलॉजी की मदद से काम करेगा। हालांकि यह फीचर अभी सभी के लिए उपलब्ध नहीं है। अभी यह कुछ चुनिंदा चैनल्स के लिए ही है, लेकिन आने वाले समय में सभी इसका इस्तेमाल कर पाएंगे।



