वॉट्सएप पर अब बिना टाइप किए करिए चैटिंग, ग्रुप वाइस चैट नाम से नया फीचर लांच

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। वॉट्सएप यूजर्स के लिए एक खुशखबरी है। वॉट्सएप ने ग्रुप वाइस चैट नाम से एक नया टूल लांच किया है। इससे अब ग्रुप चैट्स में टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे अब बातचीत में आसानी के साथ मजा भी आएगा।

यह नया फीचर उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है जो ग्रुप में लंबी–लंबी बातें टाइप करने से बचना चाहते हैं। अब आप ग्रुप चैट में सीधे अपनी आवाज़ में बात कर सकते हैं, वो भी हैंड्स–फ्री और रीयल–टाइम में यानी बिना कॉल किए, सीधे ग्रुप में लाइव वॉइस चैट शुरू की जा सकती है। शुरुआत में यह फीचर केवल बड़े ग्रुप्स के लिए लाया गया था, लेकिन अब इसे सभी ग्रुप साइज़ के लिए जारी किया जा रहा है। चाहे आपका ग्रुप 3-4 लोगों का हो या फिर 100 से ज्यादा सदस्यों वाला, सभी यूजर्स अब इस वॉयस चैट का लाभ उठा सकते हैं।

लिखने की जरूरत नहीं, बिना टाइप किए ही WhatsApp पर ऐसे भेजें मैसेज how to  send whatsapp message without typing using keyboard mic, Gadgets Hindi News  - Hindustan

यह फीचर धीरे–धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचाया जा रहा है, अगर आपके फोन में अभी तक यह अपडेट नहीं आया है, तो थोड़ा इंतज़ार करें, जल्द ही यह आपके डिवाइस पर भी उपलब्ध हो जाएगा। यह फीचर एन्ड्राइड और आईओएस दोनों ही प्लेटफॉर्म पर काम करेगा। उल्लेखनीय है कि यह नया फीचर पारंपरिक वॉइस नोट्स से अलग है। जहां वॉइस नोट्स एकतरफा मैसेजिंग होती है, वहीं वॉयस चैट एक लाइव ग्रुप कॉलिंग जैसा अनुभव देता है बिना कॉल बटन दबाए, सीधा ग्रुप में बातचीत शुरू करें।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।