लोकसभा में कल्याण बनर्जी ने ज्योतिरादित्य सिंधियो को कह दिया लेडी किलर, जमकर मचा बवाल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। लोकसभा में बुधवार को टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया में जमकर बहस हो गई। आपदा प्रबंधन संशोधन बिल 2024 पर चर्चा के दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी कुछ बोल रहे थे। इसी पर सिंधिया ने कहा कैसे इनके चेहरे पर खलबली मची हुई है। बनर्जी नाराज हो गए और सिंधिया को लेडी किलर तक कह डाला। इसके बाद काफी देर तक हंगामा मचा रहा। बाद में बनर्जी ने सिंधिया से निजी तौर पर माफी मांगी, लेकिन सिंधिया ने कहा कि बनर्जी का आरोप महिलाओं का भी अपमान है और वो इसे स्वीकार नहीं करते हैं।

सिंधिया के टोकने पर बनर्जी ने कहा कि आप बहुत बड़ी फैमिली से आ रहे हैं तो सबको छोटा करेंगे। क्या सोचते हैं कि आप सुंदर है तो सबकुछ हैं। सिंधिया फैमिली से हैं तो क्या राजा हैं? हम लोग क्या हैं। उन्होंने कहा कि आप सुंदर हैं तो जो मर्जी वो बोल देंगे। हम आपके माफिक नहीं दिखते हैं तो क्या करें? आप ब्यूटीफुल हैं, बहुत हैंडसम हैं, आप सुंदर हैं, लेडी किलर हैं वो सब हम जानते हैं। बनर्जी को बयान पर सिंधिया भी नाराज हो गए। उन्होंने बनर्जी के कमेंट पर आपत्ति जताते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से अनुमति मांगी। उन्होंने कहा कि बनर्जी ने निजी टिप्पणी की है। मेरा हक है जवाब देने का। उन्होंने कहा कि मेरा नाम ज्योतिरादित्य सिंधिया है, मैं इस देश का नागरिक हूं। जो आज मैं हूं जनता के आशीर्वाद, मेरी मेहनत और मशक्कत से हूं। ये अगर मेरे परिवार पर कलंक लगाने की कोशिश करेंगे तो मुझसे भी बर्दाश्त नहीं होगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दोनों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन बहस काफी देर तक चलती रही।

👉 यह भी पढ़ें:

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।