👉 यह भी पढ़ें:
- मध्य मैक्सिको में विमान हादसा: इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान निजी विमान क्रैश, 7 की मौत
- कोलकाता के मेचुआपट्टी इलाके के होटल में भीषण आग, 14 की मौत, कई घायल
- बिहार: जहानाबाद के मंदिर में भगदड़, 7 की मौत
- संदेशखाली; वोटिंग के दौरान तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी समर्थकों के बीच हिंसक झड़प, कई घायल
- चीन; हेबेई प्रांत में धमाका, कई लोग ज़ख़्मी
0:00 left
विशाखापत्तनम के नरसिम्हा स्वामी मंदिर में हादसा, दीवार गिरने से 7 की मौत, कई घायल
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्थित श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में चंदनोत्सव के दौरान मंगलवार देर रात भीषण हादसा हो गया। मंदिर परिसर की एक 20 फीट लंबी दीवार गिरने से सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

घटना रात करीब 2:30 बजे की है, जब चंदनोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। अचानक दीवार का हिस्सा ढहने से वहां अफरा-तफरी मच गई।
घायलों में से दो को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और आंध्र प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल (APSDRF) की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।
एसडीआरएफ के एक जवान ने बताया, “घटना की सूचना मिलते ही हमारी टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया।”
फिलहाल मलबे की तलाश जारी है और यह देखा जा रहा है कि कहीं और लोग फंसे तो नहीं हैं। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।



