25 नवंबर को पीएम मोदी फहराएंगे राम मंदिर के शिखर पर 22 फीट लंबा भगवा ध्वज
अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर फहराए जाने वाले ध्वज का आकार, रंग और स्वरूप तय कर लिया गया है। विवाह पंचमी के दिन यानी 25 नवंबर को आयोजित ध्वजारोहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं 191 फीट ऊंचे शिखर पर यह ध्वज फहराएंगे।
👉 यह भी पढ़ें:
- BRICS शिखर सम्मेलन 2026: PM मोदी की 15 द्विपक्षीय बैठकें और 10 बड़े फैसले
- BRICS के 20 साल: पीएम मोदी ने बताया कैसे 4 देशों से बढ़ा 21 देशों का परिवार
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद

यह निर्णय श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की धार्मिक समिति की बैठक में लिया गया।
बैठक के अनुसार, भगवा रंग का त्रिकोणीय ध्वज 11 फीट चौड़ा और 22 फीट लंबा होगा, जिस पर सूर्यवंशी और त्रेता युग का प्रतीक चिह्न अंकित किया जाएगा। इस प्रस्ताव पर ट्रस्ट ने सर्वसम्मति से सहमति दी है।
जानकारी के अनुसार, ध्वजारोहण समारोह में आठ से दस हजार विशेष अतिथि शामिल होंगे, जिनकी सूची जल्द ही अंतिम रूप दी जाएगी।



