👉 यह भी पढ़ें:
- ट्रंप की कनाडा को बड़ी टैरिफ धमकी: कार-ट्रक और ऑटो पार्ट्स पर अब 50% शुल्क!
- Arvind Kejriwal :अमेरिकी बिल पर अरविंद केजरीवाल का पीएम पर निशाना, कहा-ट्रंप जो कहते हैं, मोदी मान लेते हैं
- ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला: जॉर्डन में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, एक लापता; ट्रंप ने फिर बरसाए बम
- US-Iran Tension: ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान का बड़ा ऐलान! ‘अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं’, युद्ध की तैयारी का दावा
- Afghanistan Pakistan Conflict: पाकिस्तान के हवाई हमलों के बाद भारत का बड़ा बयान, अफगानिस्तान को मानवीय मदद जारी रखने का ऐलान
- Asian Games 2026: BCCI ने घोषित की भारतीय महिला क्रिकेट टीम, हरमनप्रीत कौर कप्तान, स्मृति मंधाना उप-कप्तान; गोल्ड बचाने उतरेगा भारत
0:00 left
ट्रंप ने चीन से आयात पर 100% अतिरिक्त टैरिफ़ लगाने का ऐलान, रेयर अर्थ विवाद से बढ़ा तनाव
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि एक नवंबर से चीन से आयात पर 100 फ़ीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा।
ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अब जरूरी सॉफ़्टवेयर के निर्यात को भी नियंत्रित करेगा।

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब चीन ने इस हफ़्ते रेयर अर्थ के निर्यात पर नियंत्रण कड़े किए हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने चीन पर आरोप लगाया कि वह बहुत शत्रुतापूर्ण रवैया अपना रहा है और दुनिया को अपने वश में करने की कोशिश कर रहा है।
ट्रंप ने यह भी चेतावनी दी कि वह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से होने वाली मुलाक़ात से पीछे हट सकते हैं, हालांकि बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि बैठक रद्द नहीं की गई है। ट्रंप की इस टिप्पणी के बाद अमेरिकी शेयर बाज़ारों में गिरावट दर्ज की गई।
ध्यान देने योग्य है कि दुनिया के लगभग 90% रेयर अर्थ मिनरल्स की प्रोसेसिंग चीन में होती है, जिनका इस्तेमाल सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक वाहनों और स्मार्टफ़ोन जैसे हाई-टेक उत्पादों में किया जाता है।
रेयर अर्थ मिनरल्स दरअसल 17 धात्विक तत्वों का समूह हैं, जो आधुनिक तकनीकी उपकरणों के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।



