👉 यह भी पढ़ें:
- कंगना रनौत का तीखा पलटवार: ‘पहले मेरे 1% बराबर सफलता हासिल करो, फिर ज्ञान देना!’
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी का विवादित बयान, कहा-सोनिया गांधी की रगों में इटैलियन खून
- स्वतंत्रता दिवस पर बाबा रामदेव का बड़ा बयान-सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला
- राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- ‘हिट एंड रन की राजनीति करते हैं’
- “शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा क्या?” BJP सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान से मचा सियासी बवाल, इथेनॉल पर छिड़ी नई बहस
0:00 left
देवबंद। अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाली साध्वी प्राची का एक बयान फिर चर्चा में है। शनिवार को देवबंद के एक कार्यक्रम में साध्वी प्राची ने कहा कि दारुल उलूम का भी सर्वे होकर खुदाई होनी चाहिए। अगरखुदाई कराई जाए तो यहां पर भी मंदिर निकलेगा। सर्वे चल ही रहे हैं एक साथ ही सर्वे हो जाए।
साध्वी प्राची ने कहा कि हिंदुस्तान के अंदर मंदिरों को तोड़कर जो मस्जिदें बनाई गई हैं अब वापस लेने का समय आ गया है। अयोध्या अब हमारी है। अब काशी और मथुरा की बारी है। इस प्रक्रिया में देवबंद को भी शामिल किया जाना चाहिए। यहां की बड़ी मस्जिद और दारुल उलूम का सर्वेक्षण कराया जाए, ताकि सच सामने आए। साध्वी प्राची का यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। साध्वी ने कहा कि यदि दारुल उलूम और मस्जिद की खुदाई कराई जाए, तो वहां मंदिर के अवशेष मिल सकते हैं। अब समय आ गया है कि देश के सभी ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों का सर्वे किया जाए। साध्वी ने देश में चल रहे अन्य धार्मिक स्थलों के सर्वे की प्रक्रिया का हवाला देते हुए कहा कि जब अन्य स्थानों पर यह हो रहा है, तो देवबंद क्यों पीछे रहे?



