👉 यह भी पढ़ें:
- Rahul Gandhi के बयान से गरमाई सियासत, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोले-भाजपा और संघ से नहीं मांगूंगा माफी, बीजेपी ने भी किया पलटवार
- Pralhad Joshi : विपक्ष के निशाने पर केंद्र सरकार के नए शिक्षा मंत्री, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ने किया हमला तो गरमाई सियासत
- Rahul Gandhi ने कहा-छात्रों की तीन मांगे हैं, इनपर कोई समझौता नहीं होगा, धर्मेन्द्र प्रधान का विभाग बदलना भी मंजूर नहीं
- NEET पेपर लीक पर घिरी सरकार! राहुल गांधी के धरने के बाद बदली रणनीति, सोनम वांगचुक से मुलाकात और संसद में चर्चा पर बनी सहमति
- Rahul Gandhi ने किया सरकार पर हमला, 10 साल में 152 पेपर लीक, एक को भी सजा नहीं
- Rahul Gandhi Viral Video: हिरासत के बाद छत्रसाल स्टेडियम से राहुल गांधी का VIDEO वायरल, बोले- ‘छात्रों की आवाज दबाई जा रही है’
0:00 left
नई दिल्ली। इंदौर के भागीरथपुरा में गंदे पानी से मौत के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रदेस सरकार और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा शासित मध्य प्रदेश कुप्रशासन का केंद्र बन चुका है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीबों की मौत पर हमेशा की तरह खामोश हैं। उन्होंने यह दावा भी किया कि जीवन के अधिकार की हत्या के लिए भाजपा का डबल इंजन जिम्मेदार है।
राहुल गांधी ने एक्स पर कहा कि इंदौर में पानी नहीं, जहर बंटा और प्रशासन कुंभकर्णी नींद में रहा। घर–घर मातम है, गरीब बेबस हैं और ऊपर से भाजपा नेताओं के अहंकारी बयान। जिनके घरों में चूल्हा बुझा है, उन्हें सांत्वना चाहिए थी; सरकार ने घमंड परोस दिया। उन्होंने सवाल किया कि लोगों ने बार–बार गंदे, बदबूदार पानी की शिकायत की तो फिर सुनवाई क्यों नहीं हुई?
साफ पानी एहसान नहीं, जीवन का अधिकार है
राहुल गांधी ने कहा कि सीवर पीने के पानी में कैसे मिला? समय रहते आपूर्ति बंद क्यों नहीं हुई? जिम्मेदार अफसरों और नेताओं पर कार्रवाई कब होगी? उन्होंने कहा क ये ‘फोकट‘ सवाल नहीं, ये जवाबदेही की मांग है। साफ पानी एहसान नहीं, जीवन का अधिकार है। और इस अधिकार की हत्या के लिए भाजपा का डबल इंजन, उसका लापरवाह प्रशासन और संवेदनहीन नेतृत्व पूरी तरह ज़िम्मेदार है। उल्लेखनीय है कि नगरीय प्रशासन मंत्री विजयवर्गीय ने एक टीवी चैनल के पत्रकार के सवाल पर कहा था कि यह फोकट का सवाल है।
कुशासन का केंद्र बना मध्यप्रदेश
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश अब कुप्रशासन का केंद्र बन चुका है – कहीं खांसी की सिरप से मौतें, कहीं सरकारी अस्पताल में बच्चों की जान लेने वाले चूहे, और अब सीवर मिला पानी पीकर मौतें। और जब–जब गरीब मरते हैं, मोदी जी हमेशा की तरह खामोश रहते हैं।



