गंदे पानी से मौत के मामले में पूर्व सीएम उमा भारती ने अपनी ही पार्टी की सरकार पर साधा निशाना, कहा-इस पाप का घोर प्रायश्चित करना होगा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इदौर। इंदौर के भागीरथपुरा में गंदे पानी पीने से 15 लोगों की मौत के मामले में अब प्रदेश सरकार चारों तरफ से घिरती नजर आ रही है। पूर्व सीएम उमा भारती ने इस मामले में प्रदेश सरकार पर तीखा हमला कियया है। उमा भारती ने गंदे पानी पीने से हुई मौतें पूरे प्रदेश, सरकार और व्यवस्था के लिए शर्मनाक और कलंकित करने वाली हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि जिंदगी की कीमत दो लाख रुपए नहीं होती क्योंकि मृतकों के परिजन जीवन भर दुख में डूबे रहते हैं। इस पाप का घोर प्रायश्चित करना होगा। पीड़ितजनों से माफी मांगनी होगी और नीचे से लेकर ऊपर तक जो भी अपराधी हैं, उन्हें अधिकतम दंड दिया जाना चाहिए। उमा भारती ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर का अवार्ड प्राप्त करने वाले नगर में इतनी बदसूरती और गंदगी होना और जहर मिला पानी पीकर कितनी जिंदगियां खत्म हो गईं और अब भी मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है, यह स्वीकार्य नहीं है।

👉 यह भी पढ़ें:

पद पर बैठे-बैठे बिसलरी पी रहे

उमा भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि जब आपकी नहीं चली तो पद पर बैठे–बैठे बिसलेरी का पानी क्यों पीते रहे? पद छोड़कर जनता के बीच क्यों नहीं पहुंचे? उन्होंने इसे “पाप” करार देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में न तो कोई स्पष्टीकरण होता है और न ही बचाव। प्रायश्चित होगा या दंड।

हाईकोर्ट में पेश की स्टेटस रिपोर्ट

इंदौर में गंदे पानी से मौत के मामले में सरकार ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट भी हाईकोर्ट में पेश कर दी है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 6 जनवरी को सुनवाई की अगली तारीख तय की है। दूसरी तरफ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मामले में संज्ञान लिया है। आयोग ने मध्य प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के अंदर विस्तृत रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

विदेशी फंडिंग कानून पर JPC में चर्चा, SBI प्रमुख ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

विदेशी फंडिंग कानून पर JPC में चर्चा हुई, SBI प्रमुख ने खातों और लेनदेन से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए। विपक्ष ने समय सीमा बढ़ाने की मांग की।

एक पखवाड़े में दूसरी बार MP आएंगे राहुल गांधी, 1 अक्टूबर को बालाघाट में मृत आदिवासी परिवारों से करेंगे मुलाकात

राहुल गांधी 1 अक्टूबर को बालाघाट दौरे पर आएंगे और मृत आदिवासी परिवारों से मुलाकात करेंगे। यह मध्य प्रदेश का उनका दूसरा दौरा होगा।

1 अक्टूबर से WhatsApp बिजनेस मैसेजिंग पर नए चार्ज लागू, जानें कितने होंगे खर्च

1 अक्टूबर से WhatsApp बिजनेस मैसेजिंग पर नए चार्ज लागू होंगे। बड़े व्यवसायों को अब WhatsApp बिजनेस मैसेजिंग के लिए अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूजा सिंह ने एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता

दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूजा सिंह ने एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतकर महिलाओं की ऊंची कूद में भारत को 24 साल बाद पदक दिलाया। उनकी कहानी प्रेरणादायक है।

भाजपा मुख्यालय में 4 घंटे मंथन, नितिन नवीन ने नेताओं को जमीन पर उतरने को कहा

भाजपा मुख्यालय में 4 घंटे मंथन के दौरान नितिन नवीन ने पदाधिकारियों को जमीन पर उतरने और संगठन को मजबूत करने को कहा।

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर पंजाब के शाही इमामों ने जताया कड़ा विरोध

पंजाब के शाही इमामों ने धीरेंद्र शास्त्री बयान पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणियां वापस लेने को कहा है।

राहुल गांधी ने वोट चोरी और SIR पर नया प्लान किया घोषित, संसद से गलियों तक विरोध

राहुल गांधी ने वोट चोरी और SIR पर नया प्लान किया घोषित। कांग्रेस संसद से गलियों तक विरोध प्रदर्शन बढ़ाएगी। जानिए नई रणनीति।

कोच्चि में 67 साल के व्यक्ति ने पत्नी को चाकू से मार डाला, फिर बेटे को बताई करतूत

कोच्चि में 67 साल के व्यक्ति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या की घटना से परिवार और समाज में सदमा। आरोपी ने बेटे को खुद दी वारदात की जानकारी।

सिरोंचा के जंगल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, दो जिंदा पैंगोलिन और बाघ के अंग बरामद

महाराष्ट्र के सिरोंचा जंगल में वन्यजीव तस्करी का खुलासा हुआ। दो जिंदा पैंगोलिन और बाघ के अंग बरामद किए गए।

बीएसई-सेंसेक्स और एनएसई-निफ्टी में गिरावट, जानिए किन स्टॉक्स में आई तेजी

बीएसई-सेंसेक्स और एनएसई-निफ्टी में गिरावट का दौर जारी है। हालांकि, कुछ चुनिंदा स्टॉक्स में तेजी देखने को मिली है। जानिए पूरी खबर।