इंदौर के भागीरथपुरा में गंदे पानी से मौतों का सिलसिला जारी, अब तक 30 मौत, रिपोर्ट-रिपोर्ट खेल रहे हैं अधिकारी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। इंदौर के भागीरथपुरा में गंदे पानी से मौतों का सिलसिला अभी जारी है। बुधवार को 30वीं मौत हो गई। विडंबना यह कि इस मामले में जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का रवैया अभी भी लीपापोती वाला ही है। अधिकारी इस समस्या के निराकरण की बजाए बचने के बहाने ढूंढ रहे हैं। अधिकारियों द्वारा तैयार रिपोर्ट पर हाईकोर्ट भी नाराजगी जता चुका है। जनप्रतिनिधि भी इस मामले से पल्ला झाड़ने में जुटे हैं।

बुधवार को भागीरथपुरा में रहने वाले 62 वर्षीय लक्ष्मी रजक की मौत हो गई। उन्हें दिन पहले उल्टी–दस्त की शिकायत हुई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था परिजनों ने बताया कि भर्ती के दौरान उनकी किडनी भी खराब होने की जानकारी मिली। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भागीरथपुरा के खूबचंद की दूषित पानी से मंगलवार को मौत हो गई थी। बुधवार को उनके परिजनों ने अंत्येष्टि से पहले सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। हालांकि, अब भर्ती मरीजों की संख्या सिर्फ 6 रह गई हैं। इनमें से 3 आईसीयू में हैं। एक वेंटिलेटर पर है। अभी भी तीन लोग जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। इस कांड को एक माह पूरा हो रहे हैं, लेकिन अभी-भी पूरी बस्ती में साफ पानी नहीं मिल पाया है और न ही अफसर यह बता पाए कि दूषित पानी के कारण आखिर इतनी मौतें कैसे हो गईं?

👉 यह भी पढ़ें:

न नेता न अफसर, किसी ने नहीं दिया ध्यान

इस मामले में कई सरकारी जांचें हुईं और आयोग का गठन भी हो चुका है। मामला कोर्ट में है, लेकिन अब तक किसी भी जिम्मेदार के खिलाफ कोई आपराधिक केस दर्ज नहीं हुआ है। 29 दिसंबर को भागीरथपुरा बस्ती के 20 मरीज दो अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती हुए थे। 30 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति की पहली मौत हुई थी। इन मौतों के पीछे नगर निगम की भारी लापरवाही उजागर हुई है। बस्ती की पाइपलाइनें 30 साल से ज्यादा पुरानी और जर्जर हो चुकी हैं। भागीरथपुरा से जुड़ा नगर निगम का जोन शिकायतों के मामले में शहर में दूसरे स्थान पर है। पिछले दो माह में यहां सबसे ज्यादा गंदे पानी की शिकायतें मिली थीं, लेकिन अफसरों ने उन पर ध्यान नहीं दिया।

रिपोर्ट-रिपोर्ट खेल रहे अधिकारी

इस मामले में अब तक अधिकारी सिर्फ रिपोर्ट-रिपोर्ट ही खेल रहे हैं। हाई कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई के दौरान भी रिपोर्ट के साथ खेलने का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान 23 मौतों की रिपोर्ट पेश की गई, जिसमें से 16 मौतें दूषित पानी से मानी हैं, जबकि चार को लेकर असमंजस की स्थिति बताई है। वहीं तीन की मौत दूषित पानी से नहीं मानी है। जहां सरकारी रिपोर्ट में 16 मौतों को जलजनित बीमारी से जोड़ा गया है, वहीं याचिकाकर्ताओं ने मृतकों की संख्या लगभग 30 बताई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने रिटायर्ड जस्टिस सुशील कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में एकल सदस्यीय जांच आयोग बनाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर शिवराज ने मुख्य सचिव से की बात, बोले- सीएम से करूंगा चर्चा

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव से बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर बनाई 2-1 की बढ़त

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई। अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।

श्रमोदय आवासीय स्कूल के 13 बच्चों को उल्टी-पेट दर्द, खाने में छिपकली मिलने का दावा

भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में 13 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत। खाने में छिपकली मिलने का दावा किया गया। जांच जारी है।

विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा

राहुल गांधी ने पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा की घोषणा की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें रखी हैं।

IND vs WI: होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने 15 मैच खेले, जानें रिकॉर्ड

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक 15 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है।

इंदौर में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, होलकर स्टेडियम में बड़े स्कोर की उम्मीद

इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग, हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने के बाद विमान को हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट पर प्रेस कॉन्फेंस में कहा, ‘CJP ने कानून का पालन नहीं किया’

दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया।' पुलिस ने सुरक्षा कारणों से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को बताया दूसरा स्वतंत्रता संग्राम

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को दूसरा स्वतंत्रता संग्राम बताया। यह आंदोलन मतदान अधिकारों की सुरक्षा के लिए है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर उठाए गंभीर सवाल

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।