गरबों में गोमूत्र पिलाकर एंट्री दिलाने वर्मा क्या बताएंगे, क्या पूरा हिंदू समाज पीता है गोमूत्र, उनकी भजन संध्याओं में क्या इसी तरह मिलती है एंट्री?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

-हरीश फतेहचंदानी

इंदौर। काफी दिनों के वनवास के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मेहरबानी से इंदौर भाजपा जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे चिंटू वर्मा इन दिनों चर्चा में हैं। चर्चा का कारण कुछ ऐसा नहीं कि उन्होंने समाज के लिए कोई बड़ा काम कर दिया है। चर्चा सिर्फ एक बयान की हो रही है, जो सिर्फ प्रचार पाने के लिए दिया गया है। वर्मा ने कहा है कि गरबों में गोमूत्र पिलाकर एंट्री दी जाए। क्या वर्मा यह बता पाएंगे कि हिन्दू समाज में कितने लोग गोमूत्र पीते हैं। वे खुद सार्वजनिक मंचों पर कितनी बार इसे पी चुके हैं। वर्माजी यह भी बताने का कष्ट करें कि हर साल आप जो बड़ी भजन संध्या कराते हैं, क्या उसमें प्रवेश की शर्त गोमूत्र ही है?

👉 यह भी पढ़ें:

वर्मा ने हाल ही में यह बयान दिया है कि नवरात्रि में गरबा पंडालों में गैर हिंदू पहचान बदलकर घुस जाते हैं। इसलिए गरबा पंडालों में गरबे करने वाले युवकों को गोमूत्र का आचमन कराएं। हिंदू युवक होंगे तो उन्हें गौमूत्र पीने पर आपत्ति नहीं होगी, लेकिन गैर हिंदू युवक यह नहीं कर पाएंगे और उन्हें रोकना आसान हो जाएगा। वर्मा ने नकली आधार कार्ड भी बन जाते हैं। गरबा पंडालों में आने के लिए गैर हिंदू तिलक भी लगा लेते हैं। इससे लव जेहाद को बढ़ावा मिलता है। वर्मा ने गरबा आयोजकों से अपील करते हुए कहा कि वे पंडालों में आने वाले युवकों को गोमूत्र का आचमन करा कर ही एंट्री दें।

वीडी शर्मा ने कहा-संगठन का विचार नहीं

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा से जब जबलपुर में मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने इससे अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि अपने–अपने विचार होते हैं, लोग क्या–क्या कहते रहते हैं। ये कोई संगठन का विचार नहीं है।

कांग्रेस ने कहा-बचकाना बयान

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता संतोष गौतम ने कहा कि भाजपा जिला अध्यक्ष का बयान बचकाना है। हिन्दू होने का सर्टिफिकेट देने का इस तरह से किसी भाजपा जिला अध्यक्ष को अधिकार नहीं है। मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने भी कहा कि भाजपा नेता गौशालाओं की दुर्दशा पर चुप हैं। वे केवल ऐसे मुद्दे का राजनीतिकरण करने में रुचि रखते हैं।

उषा ठाकुर ने भी नहीं दिया था ऐसा बयान

उल्लेखनीय है कि इस तरह के बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाली विधायक उषा ठाकुर ने भी चिंटू वर्मा जैसा बयान कभी नहीं दिया था। उन्होंने कहा था कि जब मुस्लिम समाज मूर्ति पूजा नहीं मानता है तो फिर इस समाज के युवक गरबा पांडालों में क्यों आते हैं? वर्मा के बयान को लेकर भाजपा में भी हंसी उड़ रही है। नेता से लेकर कार्यकर्ता तक कह रहे हैं कि चिंटू ने प्रचार पाने का अच्छा रास्ता ढूंढ लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भाजपा ने विपक्ष की मांग पर दिया पलटवार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सियासत गर्म

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष की मांग को लेकर सियासत तेज हुई है। भाजपा ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए पलटवार किया है।

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र वोटरों के नाम हटाने पर आपत्ति की समय-सीमा बढ़ाई

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट के नाम हटाने की आपत्तियों के लिए समय-सीमा बढ़ाकर 12 अक्टूबर 2026 कर दी है। यह निर्णय विशेष गहन संशोधन प्रक्रिया के तहत लिया गया है।

पत्नी की हत्या के 26 दिन बाद आरोपी यश का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

झांसी में पत्नी की हत्या के 26 दिन बाद आरोपी यश का शॉर्ट एनकाउंटर हुआ। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में यश के पैर में गोली लगाई और उसे गिरफ्तार किया।

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 4.38 किलो एम्फेटामाइन जब्त, नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

भोपाल में DRI ने दो एंटी-नारकोटिक ऑपरेशन में 4.38 किलो एम्फेटामाइन जब्त की। एक भारतीय और एक नाइजीरियाई महिला को गिरफ्तार किया गया।

एमपी-सीजी में जियो कर्मचारियों का विशेष स्वच्छता अभियान, रेलवे स्टेशन से लेकर बाजारों तक की सफाई

रिलायंस जियो कर्मचारियों ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में स्वच्छता अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन और बाजारों में सफाई कर जागरूकता बढ़ाई गई।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में दिया करारा जवाब, पाकिस्तान के आरोप बेनकाब

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने पाकिस्तान के आरोपों का कड़ा जवाब दिया। पेटल गहलोत ने आतंकवाद और कश्मीर पर पाकिस्तान की पोल खोली।

जबलपुर के दीपक लोधी की प्रेमानंद महाराज आश्रम में गिरने से मौत, जांच जारी

प्रेमानंद महाराज आश्रम में जबलपुर के दीपक लोधी की मौत की घटना से जांच जारी है। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की आशंका जताई है।

एशियन गेम्स: पुरुष कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर जीता 9वां गोल्ड मेडल

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में ईरान को हराकर 9वां स्वर्ण पदक जीता। यह जीत 40-34 के स्कोर से हासिल हुई।

महाराष्ट्र के 74% क्षेत्र में सूखा, 265 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित

महाराष्ट्र के 74% क्षेत्र में सूखा की स्थिति ने 265 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित कराया है। राज्य सरकार ने किसानों के लिए राहत उपाय भी शुरू किए हैं।

तेलंगाना में गणपति विसर्जन के दौरान हादसों में 13 की मौत, 26 घायल

तेलंगाना में गणपति विसर्जन के दौरान 13 लोगों की मौत और 26 घायल हुए हैं। पुलिस महानिदेशक ने हादसों की पुष्टि की है।