इंदौर। जिला प्रशासन द्वारा नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वाले संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई लगातार की जा रही है। इसी के तहत एडीएम गौरव बैनल ने 15 खाद्य संस्थानों पर कार्रवाई की है। इसके तहत 21 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
इन संस्थानों पर हुई कार्रवाई-
👉 यह भी पढ़ें:
- मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी
- 19 साल तक सोता रहा आईडीए, आंखों पर पट्टी बांधे बैठे रहे विभाग, सुपर कॉरिडोर की जमीन पर सुरेश भदौरिया का खेल
- करोड़पति निकला इंदौर का प्रधान आरक्षक, 15 ठिकानों पर लोकायुक्त की एक साथ कार्रवाई
- इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे
- आखिर हर बार क्यों ‘जीत’ जाते हैं भूमाफिया, शासन-प्रशासन, कायदे-कानून पर कैसे पड़ जाते हैं भारी?
- योजना 171 की 13 संस्थाओं का ऑडिट ही आधा-अधूरा, कई सारे केस, फिर कैसे लोगों को प्लॉट देने जा रहा आईडीए?
1.डामोर गृह उद्योग-चांदनी का भट्टा इन्दौर-बिना पंजीयन मसालों का प्रसंस्करण, संग्रहण, विक्रय करना- 30 हजार रुपए
2.सौरभ सितलानी एवं हिमांशु सितलानी-शिवधाम कालोनी, खंडवा रोड इंदौर-मिथ्या छाप गोल्ड चाय की पैकिंग और बिक्री-80 हजार रुपए
3.श्रीमन फुड्स, ग्राम अरंडिया, ओमेक्स-1 के सामने-अमानक स्तर के पनीर का संग्रहण और विक्रय-एक लाख रुपए
4.क्वानट्म बिजनेस एसोसिएट्स-सी-21 मॉल, इंदौर- अमानक स्तर के पनीर का संग्रहण और विक्रय-एक लाख 50 हजार रुपए
5.मां एग्रो फूड्स-उद्योग नगर पालदा-अमानक स्तर की हरी मूंग का संग्रहण और विक्रय-80 हजार रुपए
6.हार्ड कास्टल रेस्टोरेंट-मल्हार मेगा मॉल, एबी रोड-अमानक जलपेनो पिकल का निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय-एक लाख 50 हजार रुपए
–ग्लोबल ग्रीन कंपनी-जेनेक्स श्रीराम कंपाउंड भिवंडी- अमानक जलपेनो पिकल का निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय-एक लाख 50 हजार रुपए
-जेएस राव, ग्लोबल ग्रीन कंपनी, तेलंगाना- अमानक जलपेनो पिकल का निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय-एक लाख 50 हजार रुपए
7.प्रियंवदा एस अग्निहोत्री-चिकित्सक नगर, बांबे अस्पताल के पास-अमानक अमूल मस्ती दही और अमूल मलाई पनीर का निर्माण-एक लाख रुपए
–पंचमहल डिस्ट्रिक्ट कॉआपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन लिमिटेड, गोधरा- अमानक अमूल मस्ती दही और अमूल मलाई पनीर का निर्माण-दो लाख पचास हजार रुपए
8.श्रीपाल रतनलाल सिरपुर, लाबरिया भेरू, धार रोड इंदौर-बिना लाइसेंस खाद्य व्यवसाय एवं काले तिल का संग्रहण और विक्रय-एक लाख रुपए
9.अल्पाइन फूस इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड,ग्राम तिलौर-अमानक गेहूं का विक्रय और संग्रहण-80 हजार रुपए
10. श्री केदारनाथ ट्रेडर्स, मल्हारगंज, इंदौर-बिना अनुमति खाद्य व्यापार करना-30 हजार रुपए
11-श्री अंबिका नमकीन भंडार, नमकीन कल्सटर, सांवेर रोड-मिथ्याछाप अंबिका नमकीन का निर्माण, संग्रहण और विक्रय-एक लाख रुपए
12.अमाया एन्टरप्राइजेज-खादी मोहल्ला, मूसाखेड़ी, इंदौर-एक्वालाइट पैकेज ड्रिंकिंग वाटर का निर्माण, बिना लाइसेंस कारोबार-एक लाख रुपए
13. जय मां भगवती ढाबा एण्ड फैमिली रेस्टोरेन्ट, एबी रोड हाईवे टोल नाका के पास, इन्दौर-अमानक लूज पनीर का निर्माण एवं उपयोग-एक लाख रुपए
14-किशनलाल मयाराम फूड इण्डस्ट्रीज प्रा. लि., इण्डस्ट्रीज एरिया, पोलोग्राण्ड इंदौर-अमानक घी का निर्माण एवं संग्रहण-एक लाख रुपए
15. श्रीनाथ एजेंसी, हिम्मत नगर पालदा, इंदौर-अमानक स्तर के बटर का संग्रहण और विक्रय-एक लाख 50 हजार रुपए



