👉 यह भी पढ़ें:
- Karnataka में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, परिवहन भी प्रतिबंधित
- मध्यप्रदेश में बस यात्रा हुई महंगी, ट्रांसपोर्टरों ने दी थी हड़ताल की धमकी, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख सरकार ने लिया फैसला, मात्र 75 पैसे बढ़ाए
- Brij Bhushan Sharan Singh को कोर्ट से बरी किए जाने पर बोलीं विनेश फोगाट- हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है, जारी रहेगी लड़ाई
- कावेरी के लिए किसानों का अनोखा प्रदर्शन! रेत में खुद को दफन कर बोले- ‘पानी दो, वरना फसल बर्बाद हो जाएगी’
- Siddaramaiah अब नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, बढ़ती उम्र और राजनीति में भ्रष्टाचार का दिया हवाला
- Karnataka में निजी फोटो-वीडियो लीक करने पर अब एफआईआर जरूरी, सरकार ने दिए पुलिस को आदेश
0:00 left
कर्नाटक; सीएम सिद्धारमैया की बढ़ी मुश्किल ,कोर्ट ने दिए जांच शुरू करने के निर्देश
जमीन आवंटन मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं जन प्रतिनिधि कोर्ट ने मैसूर की लोकायुक्त पुलिस को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की पत्नी को जमीन आवंटित किए जाने के मामले में जांच शुरू करने का निर्देश दिया है.स्पेशल कोर्ट के जज संतोश गजानन भट ने स्रीमयी कृष्णा की शिकायत पर जांच शुरू करने का आदेश दिया है.कोर्ट ने आदेश दिया कि लोकायुक्त पुलिस एफआईआर दर्ज कर 24 दिसंबर 2024 तक जांच पूरी करेगी.
स्पेशल कोर्ट का ये ऑर्डर कर्नाटक हाई कोर्ट के कल के निर्णय के बाद आया है.
इसके पूर्व हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री की याचिका को रद्द कर दिया गया था, जिसमें राज्यपाल थावरचंद गहलोत के मुख्यमंत्री के खिलाफ जांच के आदेश को रद्द करने की मांग की गई थी.
मैसूर अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने सीएम सिद्दारमैया की पत्नी बीएम पार्वती को 14 जगहों पर प्लाट का आवंटन किया था.
आरोपों के मुताबिक एमयूडीए ने उनकी 3.16 एकड़ जमीन पर अवैध ढंग से कब्जा किया था. ये जमीन उन्हें उनके भाई बीएम मल्लिकार्जुनस्वामी की तरफ से 20 साल पहले उपहार स्वरूप दी गई थी.इसी जमीन के बदले एमयूडीए ने उन्हें 14 जगहों पर जमीन दी है.



