हरियाणा में बदली चुनाव की तारीख ;हरियाणा और जम्मू कश्मीर की मतगणना की तारीख में भी हुआ बदलाव
भारतीय चुनाव आयोग ने हरियाणा चुनाव की तारीख में कुछ बदलाव किया है.
हरियाणा में एक अक्टूबर को मतदान होना था , वहीं मतों की गिनती की काम चार अक्टूबर को होना था.हरियाणा में अब मतदान पांच अक्टूबर को होगा. चुनाव आयोग ने हरियाणा में वोटिंग की तारीख एक अक्टूबर से बदलकर पांच अक्टूबर कर दी है.
👉 यह भी पढ़ें:
- ED का बड़ा एक्शन! फर्जी ITC मामले में यूपी-हरियाणा के 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ के लेनदेन की जांच
- मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर होंगे बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति, सीधे मुकाबले में जीता चुनाव
- Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर एमपी हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, तीनों भाजपा सांसदों को नोटिस
- Omar Abdullah : पत्नी पायल से तलाक लेने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे जम्मू-कश्मीर के सीएम, दोनों के बीच बनी सहमति
- Jammu-Kashmir के उरी में एलओसी के पास माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
- Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस पर दागीं गोलियां, एक पुलिसकर्मी शहीद
जम्मू और कश्मीर और हरियाणा, दोनों ही जगहों पर नतीजे अब चार अक्टूबर की बजाए आठ अक्टूबर को आएंगे.
चुनाव आयोग ने कहा, राष्ट्रीय और राज्य की राजनीतिक पार्टियों और अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा ने बताया है कि इस दौरान काफी संख्या में बिश्नोई समाज के लोग हरियाणा से बाहर जा सकते हैं.
सैकड़ों सालों से मनाई जा रही असोज अमावास्या के लिए बिश्नोई समाज के लोग हरियाणा से राजस्थान जा सकते हैं और इस कारण मतदान में उनकी भागीदारी कम हो सकती है.



