0:00
0:00 left
लाओस में फंसे 47 भारतीय नागरिकों को बचाया
भारतीय दूतावास ने थाईलैंड के पश्चिम और चीन के दक्षिण में बसे लाओस में गोल्डन ट्रायंगल विशेष आर्थिक क्षेत्र के साइबर स्कैम सेंटर में फंसे 47 भारतीय नागरिकों को रेस्क्यू किया है.इसकी जानकारी लाओस में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी.दूतावास ने पोस्ट कर बताया, लाओ पीडीआर के बोकिओ प्रोविंस में स्थित गोल्डन ट्रायंगल विशेष आर्थिक क्षेत्र के साइबर स्कैम सेंटर से 47 भारतीयों को बचाया गया है.
इनमें से 29 भारतीयों को गोल्डन ट्रायंगल विशेष आर्थिक क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई के बाद लाओ प्रशासन ने सौंप दिया, जबकि 18 अन्य भारतीयों ने दूतावास से मदद के लिए संपर्क किया.
भारतीय दूतावास ने बताया, भारतीय राजदूत प्रशांत अग्रवाल ने रेस्क्यू किए गए भारतीयों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना.दूतावास ने लाओ प्रशासन के बातचीत कर इस सभी को भारत वापस लाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है.
भारतीय दूतावास के मुताबिक अब तक कुल 635 भारतीय नागरिकों को रेस्क्यू कर भारत पहुंचाया गया है.
👉 यह भी पढ़ें:
- भारतीय यात्रियों के लिए बड़ी खबर, अबू धाबी में तीन महीने तक मुफ्त प्रवेश वीजा की पेशकश; जानिए किसे मिलेगा लाभ
- Indian Hockey Saffron Jersey : टीम इंडिया की भगवा जर्सी पर बवाल, प्रियंका से लेकर कई नेताओं ने साधा निशाना
- Iran Supreme Leader Ali Khamenei Funeral: तेहरान पहुंचे भारत के प्रतिनिधि, अली खामेनेई को दी श्रद्धांजलि, दुनिया की निगाहें ईरान पर
- Indian Shooting Legend Jaspal Rana Passes Away: 49 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, मनु भाकर के कोच के निधन से खेल जगत में शोक की लहर
- Immigration Rules 2025: भारत सरकार ने बदले विदेशी नागरिकों के नियम! वीजा, रजिस्ट्रेशन और नागरिकता से जुड़े बड़े बदलाव लागू
- मॉस्को पर यूक्रेन का भीषण मानवरहित हमला, भारतीय नागरिक समेत तीन की मौत



