भाजपा में शामिल हुए दिल्ली के पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत, कहा-किसी के दबाव में नहीं लिया फैसला

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। एक दिन पहले आप छोड़ने वाले दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत आज भाजपा में शामिल हो गए। उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें पहले से ही लगाई जा रही थीं। भाजपा में शामिल होने के बाद गहलोत ने आप पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने यह फैसला किसी के दबाव में नहीं लिया है।

भाजपा में शामिल होने के बाद गहलोत ने कहा कि हम एक विचारधारा से जुड़े थे, एक पार्टी से जुड़े थे। दिल्लीवासियों की सेवा के लिए आप से जुड़ा था। दिल्ली का विकास कैसे कर सकें, इस मकसद से जुड़ा था। जिस मकसद के लिए जुड़े थे, उन्हें आज वो नजर नहीं आ रहा है। आम आदमी की सेवा के लिए जुड़े थे, आज वो आम से खास हो गए हैं। गहलोत ने कहा कि मेरे बारे में गलत बातें कही जा रही हैं कि मेरा फैसला ईडी, सीबीआई के दबाव का नतीजा है। सच्चाई यह है कि आप ने अपने मूल्यों से समझौता किया। अगर सरकार, उसके मुख्यमंत्री और मंत्री केंद्र सरकार से लगातार लड़ते रहेंगे तो दिल्ली का विकास नहीं हो सकता। हमारा मकसद दिल्ली की जनता के लिए काम करना था। मुझे यकीन है कि दिल्ली का विकास केंद्र में भाजपा की सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हो सकता है, इसी कारण से मैं भाजपा से जुड़ा।

👉 यह भी पढ़ें:

आज हजारों कार्यकर्ता मेरे जैसा सोच रहे

गहलोत ने कहा कि ये सिर्फ मेरी बात नहीं है, हजारों आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ऐसा सोच रहे हैं। आम आदमी अब कुछ खास आदमी बन चुके हैं। कोई सरकार अगर लगातार केंद्र सरकार से लड़ने में समय निकालेगी तो दिल्ली का विकास कैसे होगा? मेरा जितना समय मंत्री के रूप में निकला, मेरी पूरी कोशिश रही कि मैं बेहतर करूं। आप में अब हालात ठीक नहीं है। आप में आत्मविश्वास टूट गया है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 4.38 किलो एम्फेटामाइन जब्त, नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

भोपाल में DRI ने दो एंटी-नारकोटिक ऑपरेशन में 4.38 किलो एम्फेटामाइन जब्त की। एक भारतीय और एक नाइजीरियाई महिला को गिरफ्तार किया गया।

एमपी-सीजी में जियो कर्मचारियों का विशेष स्वच्छता अभियान, रेलवे स्टेशन से लेकर बाजारों तक की सफाई

रिलायंस जियो कर्मचारियों ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में स्वच्छता अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन और बाजारों में सफाई कर जागरूकता बढ़ाई गई।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में दिया करारा जवाब, पाकिस्तान के आरोप बेनकाब

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने पाकिस्तान के आरोपों का कड़ा जवाब दिया। पेटल गहलोत ने आतंकवाद और कश्मीर पर पाकिस्तान की पोल खोली।

जबलपुर के दीपक लोधी की प्रेमानंद महाराज आश्रम में गिरने से मौत, जांच जारी

प्रेमानंद महाराज आश्रम में जबलपुर के दीपक लोधी की मौत की घटना से जांच जारी है। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की आशंका जताई है।

एशियन गेम्स: पुरुष कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर जीता 9वां गोल्ड मेडल

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में ईरान को हराकर 9वां स्वर्ण पदक जीता। यह जीत 40-34 के स्कोर से हासिल हुई।

महाराष्ट्र के 74% क्षेत्र में सूखा, 265 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित

महाराष्ट्र के 74% क्षेत्र में सूखा की स्थिति ने 265 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित कराया है। राज्य सरकार ने किसानों के लिए राहत उपाय भी शुरू किए हैं।

तेलंगाना में गणपति विसर्जन के दौरान हादसों में 13 की मौत, 26 घायल

तेलंगाना में गणपति विसर्जन के दौरान 13 लोगों की मौत और 26 घायल हुए हैं। पुलिस महानिदेशक ने हादसों की पुष्टि की है।

Asian Games 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने चौथी बार जीता गोल्ड मेडल

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियाई खेल 2026 में चौथी बार स्वर्ण पदक जीता। फाइनल मुकाबले में ईरान को 37-34 से हराकर इतिहास रचा।

ट्रेन से 2 लाख टन भारतीय गेहूं बांग्लादेश पहुंचा, भाव जल्द मालूम पड़े

ट्रेन से 2 लाख टन भारतीय गेहूं बांग्लादेश पहुंचा है। यह बांग्लादेश की पहली बड़ी खरीद है, कीमत $306-$326 प्रति टन है।

गोलमुरी कैनरा बैंक में हथियारबंद लुटेरों ने 24 मिनट में 36 करोड़ की डकैती की

गोलमुरी केनरा बैंक में 24 मिनट में 36 करोड़ की डकैती की वारदात सामने आई। पांच हथियारबंद अपराधियों ने सोना और नकद लूटे। पुलिस ने 20 सदस्यीय SIT बनाई।