राहुल गांधी ने तिजोरी खोल कर निकाला पीएम मोदी और अडाणी का पोस्टर, कहा-जब तक ये साथ हैं तब तक ये सुरक्षित हैं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। मुंबई में सोमवार को राहुल गांधी एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान तिजोरी लेकर पहुंच गए। तिजोरी खोला तो उसमें से पीएम नरेंद्र मोदी और उद्योगपति गौतम अडाणी का पोस्टर निकला। राहुल ने पोस्टर निकाल कर कहा-जब तक ये साथ हैं तब तक ये सुरक्षित हैं।

महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राहुल गांधी ने मुंबई में कहा कि जातीय जनगणना हमारे सामने सबसे बड़ा मुद्दा है। हम इसे पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि 20 नवंबर को होने वाला विधानसभा चुनाव कुछ अरबपतियों और गरीबों के बीच विचारधाराओं की लड़ाई है। फॉक्सकॉन और एयरबस समेत सात लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं महाराष्ट्र से गुजरात स्थानांतरित कर दी गईं। इसके कारण महाराष्ट्र के युवाओं को नौकरी से वंचित होना पड़ा। राहुल ने कहा कि महाविकास आघाडी गठबंधन बहुमत हासिल करने के बाद अगर सरकार बनाता है तो वह महाराष्ट्र के लोगों के हितों का ध्यान रखेगी। उन्होंने भाजपा के एक हैं तो सेफ हैं नारे का मजाक उड़ाया। इसी दौरान उन्होंने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गांधी एक तिजोरी लेकर आए और इसमें से उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी तथा उद्योगपति गौतम अडाणी का एक पोस्टर निकाल कर कहा-जब तक ये साथ हैं तब तक ये सुरक्षित हैं। उन्होंने तिजोरी से जो दूसरा पोस्टर निकाला। उसमें अडाणी समूह की धारावी पुनर्विकास परियोजना का नक्शा दिखाया गया था। राहुल ने आरोप लगाया कि यह तिजोरी मुंबई की संपदा का प्रतीक है, जिसे अडाणी, भाजपा नीत सरकार के समर्थन से निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि धारावी का पुनर्विकास उचित नहीं है और यह सिर्फ एक व्यक्ति को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मणिपुर में BJP को बड़ा झटका, 93 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक साथ दिया इस्तीफा

मणिपुर के इम्फाल ईस्ट जिले में 93 बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा देकर मंडल इकाई को भंग कर दिया। मणिपुर में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है।

विधि अधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, दोनों आवेदन खारिज

मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने महाधिवक्ता कार्यालय में विधि अधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि इस स्तर पर चयन प्रक्रिया पर रोक लगाने का कोई औचित्य नहीं है।

850 सीटें हुईं तो खत्म होगा लोकतंत्र, स्टालिन से मुलाकात के बाद बोले राहुल गांधी

चेन्नई में स्टालिन से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने परिसीमन विधेयक को लेकर केंद्र पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 850 लोकसभा सीटें होने से लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।

सलमान खान ने रिलीज किया ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘रंग केसरी’

सलमान खान की आगामी फिल्म मातृभूमि का नया देशभक्ति एंथम रंग केसरी गाना आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया गया है। सुखविंदर सिंह और मीत ब्रोस के इस गाने में सेना के शौर्य को दिखाया गया है।

पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज, नाराज फूफाओं को भूपेन दा के गीत सुनने की सलाह

पीएम मोदी ने भूपेन हजारिका जन्म शताब्दी समारोह में विपक्ष को 'नाराज फूफा' कहा और भूपेन दा के गीत सुनने की सलाह दी।

मोदी सरकार को परिसीमन बिल पर 3 दिन में 6 दलों का समर्थन, 38 सांसद जुड़े

परिसीमन बिल पर 6 दलों का समर्थन मिलने से सरकार के पक्ष में 38 सांसद जुड़े। संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर 2026 से शुरू होगा।

कांग्रेस को झटका: स्टालिन ने डिलिमिटेशन बिल के विरोध से किया इनकार

परिसीमन बिल पर स्टालिन के समर्थन से कांग्रेस को बड़ा झटका, चेन्नई में 'INDIA' नेताओं की अपील भी बेअसर रही।

क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

मोहम्मद शमी की भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद राजनीति में उनकी एंट्री और अमरोहा से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है।

उद्धव ठाकरे ने परिसीमन बिल पर कहा-यह भाजपा की तैयार की गई स्क्रिप्ट है

परिसीमन विधेयक पर विरोध में उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर तंज कसा। शिवसेना (यूबीटी) ने सांसदों को व्हिप जारी किया और सहयोगी दलों से पुनर्विचार की अपील की।

अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, TMC की 20 बागी सांसदों को वोटिंग से रोका जाए

हिंदी फोकस की मांग के तहत तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भेजकर 20 बागी सांसदों को मतदान से रोकने की मांग की है।