दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में आप को झटका, अधिकांश अनुमानों में भाजपा भारी, कांग्रेस का सूपड़ा साफ!

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आने लगे हैं। अधिकांश एग्जिट पोल में आप पिछड़ती नजर आ रही है। एग्जिट पोल के अनुमानों के हिसाब से दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने की संभावना है।

जेवीसी के एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 39 से 45 सीटें मिल सकती हैं, वहीं आम आदमी पार्टी को 22 से 31 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को शून्य से दो सीटें मिल सकती हैं। WeePriside के एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बन सकती हैइसके मुताबिक आम आदमी पार्टी को 46 से 52 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बीजेपी के खाते में 18 से 23 सीटें सकती हैं। वहीं कांग्रेस को शून्य से एक सीट मिल सकती है।

👉 यह भी पढ़ें:

पी मार्क के सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 39 से 49 सीटें मिल सकती है, जबकि आम आदमी पार्टी को 21 से 31 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस के खाते में एक सीट सकती है। पीपल्स इनसाइड के एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में बीजेपी को 40 से 44 सीटें मिलने का अनुमान है। आम आदमी पार्टी को 25 से 29 सीटें मिलने दिख रही हैं, जबकि कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है। पोल डायरी के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी प्रचंड जीत मिलती दिख रही है। इसमें बीजेपी को 42 से 50 सीटें मिलती दिख रही है, जबकि आम आदमी पार्टी को 18 से 25 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को शून्य से दो सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। इसी तरह चाणक्य स्ट्रेटजीस के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 39 से 44 और आप को 25 से 28 और कांग्रेस को 2 से तीन सीटें मिलने का अनुमान है। मैट्राइज के सर्वे के मुताबिक दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 32 से 37 सीटें, बीजेपी को 35 से 40 जबकि कांग्रेस को शून्य से एक सीट मिलने की संभावना है।

पिछले चुनावों के एग्जिट पोल और हकीकत

2020 के एग्जिट पोल के ज्यादातर नतीजों में आम आदमी पार्टी की जीत का अनुमान लगाया गया था। उस समय ज्यादातर एग्जिट पोल ने आप को 50 से ज्यादा सीटें जीतने भविष्यवाणी की थी, जो काफी हद तक सटीक बैठी थी क्योंकि आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं। इसी तरह 2015 में छह एग्जिट पोल ने आप को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान लगाया था। उस समय आप ने 67 सीटें जीतीं, जबकि बीजेपी के लिए केवल तीन सीटें मिली थीं। हालांकि 2015 में किसी भी एग्जिट पोल ने आप को 60 सीटों का आंकड़ा पार करते नहीं दिखाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

स्टांप ड्यूटी घोटाले पर एक्शन में ईडी, बिल्डर विवेक चुघ को नोटिस, रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार भी नपेंगे

प्रवर्तन निदेशालय ने स्टांप ड्यूटी घोटाले में बिल्डर विवेक चुघ को नोटिस दिया है। रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार भी जांच के दायरे में हैं।

बजार में वापसी: निफ्टी 117 अंक ऊपर, सेंसेक्स 299 अंक बढ़ा, जानें 3 बड़ी वजहें

23 सितंबर 2026 को निफ्टी 117 अंक ऊपर बंद हुआ। बाजार में तेजी की तीन प्रमुख वजहों को समझें। सेंसेक्स भी 299 अंक चढ़ा।

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय, दिल्ली आएंगे 23-25 तारीख़ को

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय हो गया है। 23 से 25 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में यह यात्रा होगी। इस दौरान द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होगी।

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता। इस जीत से भारत का 28 साल का पदक सूखा खत्म हुआ।

भारत के सबसे बड़े SIR स्कैंडल पर केजरीवाल की तीन अहम मांगें

भारत के सबसे बड़े SIR स्कैंडल को लेकर अरविंद केजरीवाल ने तीन अहम मांगें रखीं। उन्होंने SIR प्रक्रिया को रद्द करने और चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग की।

बांधवगढ़ रिजर्व में गौर का कुनबा बढ़ा, कान्हा में वन भैंसे को पुनः बसाया गया

बांधवगढ़ रिजर्व में गौर का कुनबा बढ़ा है, जबकि कान्हा में वन भैंसे को पुनः बसाया गया है। यह दोनों वन्यजीव संरक्षण प्रयास सफल साबित हो रहे हैं।

एमपी सरकार बदलेगी अग्निवीरों की नौकरी नियम, कोटा 10% से बढ़ाकर 20% करेगी

मध्य प्रदेश सरकार अग्निवीरों की नौकरी नियम में बदलाव करेगी। आरक्षण कोटा 10% से बढ़ाकर 20% करने की तैयारी जारी है।

फेसबुक पर ड्राय फ्रूट का झूठा विज्ञापन, इंदौर में ऑनलाइन ठगी की वारदात

इंदौर में फेसबुक पर ड्राय फ्रूट का झूठा विज्ञापन देखकर ऑनलाइन ठगी की वारदात सामने आई है। पीड़ित महिला के खाते से ₹91,000 की ठगी हुई।

मप्र में अगले चार दिन भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में अगले चार दिन भारी बारिश की संभावना के कारण मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 25 और 26 सितंबर को विशेष सावधानी जरूरी है।

इंदौर में नो यूपीआई डे: व्यापारी बारकोड बॉक्स काले कपड़े से ढंकेंगे

इंदौर में व्यापारी 23 सितंबर को नो यूपीआई डे मनाएंगे और काले कपड़े से यूपीआई बारकोड को ढंककर विरोध जताएंगे। यह 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट के खिलाफ है।