सौरभ शर्मा के मामले में नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर साधा निशान, बोले-बड़े मगरमच्छ कहां गए?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। आरटीओ के पूर्व सिपाही सौरभ शर्मा अब गिरफ्त में है और लोकायुक्त तथा ईडी द्वारा उससे पूछताछ जारी है। इसी बीच बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस मामले को लेकर सरकार को निशाने पर लिया है। उमंग सिंघार ने कहा कि सौरभ शर्मा मामले में लग रहा है कि खोदा पहाड़ और निकली चुहिया। बड़े मगरमच्छ कहां गए?

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जांच में इतनी चीजें सामने आईं उसपर संज्ञान क्यों नही लिया जा रहा है? क्या इसमें मंत्री शामिल नहीं है? इसकी जांच करनी चाहिए। सरकार इतने घोटाले कर रही है कि वो चाहती ही नहीं कि सदन में स्वेतपत्र और लोकायुक्त प्रतिवेदन चर्चा में आए। नेता प्रतिपक्ष ने किसान संघ के आंदोलन को नूराकुश्ती बताया। सिंघार ने कहा कि यही लोग पक्ष और यही विपक्ष बन रहे हैं। चुनाव के समय इन्ही आरएसएस वालों ने पर्चे बांटे थे और 3100 रुपये धान और 2700 रुपये गेंहू के देने की बात की थी, लेकिन एक साल से प्रदेश के किसानों को ये दाम नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि क्या आरएसएस के लोग किसानों को इसका जवाब देंगे? किसान संघ को भी ये बताना चाहिए। उन्होंने कहा जब विधानसभा के अंदर कांग्रेस विधायक किसानों की खाद और अन्य मांगों पर लड़ रहे थे, उस वक्त ये किसान संघ कहां गया था? उस वक्त इन्हें किसानों की याद क्यों नहीं आई? अगर इन्हें बाकई में किसानों की चिंता है तो ये मुख्यमंत्री से तत्काल धान के 3100 और गेहूं के 2700 की घोषणा करवाएं।

स्कूटी बांटने पर भी उठाए सवाल

सरकार की स्कूटी योजना को लेकर भी सिंघार ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बच्चों का शिक्षा सत्र अब खत्म होने को है और स्कूटी योजना को लेकर अगर आज सरकार जागी है तो कांग्रेस पार्टी की वजह से हमने 2 छात्राओं को स्कूटी प्रदान की। क्यों सरकार एक साल से कुम्भकर्ण की नींद सो रही थी। उन्होंने कहा कि लाडली बहना को आप पैसा दे रहे हैं, तो उन्ही महिलाओं की मेधावी बच्चियों को क्यों योजना का लाभ नही दे रहे। वहीं लैपटॉप कब देंगे इसकी जानकारी भी सरकार को देना चाहिए। उमंग सिंघार ने कहा कि देर आये दुरुस्त आए लेकिन मोहन यादव जी को घोषणा करना चाहिए कि ये योजना 5 साल चले।

इन्वेस्टर मीट को लेकर भी साधा निशाना

सिंघार ने इन्वेस्टर मीट को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज देश में कितना कर्ज है ये मोदी जी को भी पता है और प्रदेश पर कितना कर्ज है ये मध्यप्रदेश के लोगों को पता है। अगर ये सरकार निवेश लाने की बात करती है तो पहले ये बताए कि इसके पहले की इन्वेस्टर मीट से क्या प्रदेश का आर्थिक विकास हुआ? क्या देश आत्मनिर्भर हुआ क्या देश के युवाओं को 2 करोड़ नौकरी मिली क्या देश के किसानों को अब तक एमएसपी मिली ये सिर्फ दिखावा करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मंत्री विजयवर्गीय का एक ही फंडा- न खाता न बही, जो मैं कहूं वही सही…

कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयानों पर भाजपा में आलोचना बढ़ी है। वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर उन्होंने माफी मांगी है।

भोपाल में सागर कांड के बाद छापेमारी, 14,200 लीटर महुआ शराब जब्त

भोपाल में सागर कांड के बाद महुआ शराब की जब्ती हुई है। 14,200 लीटर महुआ शराब, 12 अवैध भट्टियां और 71 ड्रम जब्त किए गए।

इंदौर की पार्षद संध्या यादव पर विवादित बयान, कैलाश विजयवर्गीय ने दी सफाई

इंदौर की पार्षद संध्या यादव पर विवादित बयान के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सफाई देते हुए खेद जताया है। उन्होंने कहा कि बयान को गलत समझा गया।

भोपाल-इंदौर में तेज हवा के साथ बारिश के आसार, मध्य प्रदेश में मौसम की जानकारी

भोपाल-इंदौर में तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। मध्य प्रदेश में आज ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तेज हवाओं का प्रभाव रहेगा।

इंदौर में नेताओं और अधिकारियों ने कारें छोड़ी, जनता सोच में पड़ गई

इंदौर में नेताओं और अधिकारियों ने कारें छोड़ी, जिससे आम जनता में पर्यावरण सुरक्षा को लेकर गंभीरता बढ़ी। ट्रैफिक और प्रदूषण में कमी की संभावना।

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सम्राट सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

भारत ने सफलतापूर्वक परीक्षण किया KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन, 1000 KM तक क्षमता

भारत ने पोखरण में KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन का सफल परीक्षण किया। यह ड्रोन 1000 KM तक मार करने में सक्षम है।

कृष्णा गृह निर्माण संस्था के जमीन आवंटन में उलझा आईडीए, लोकायुक्त ने पत्र लिखकर मांगा जवाब

इंदौर विकास प्राधिकरण में कृष्णा गृह निर्माण संस्था को जमीन आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत लोकायुक्त को मिली। लोकायुक्त ने आईडीए से बिंदुवार जवाब मांगा है।

लखनऊ: विवेक तिवारी हत्याकांड में प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद

लखनऊ विवेक तिवारी हत्याकांड में अदालत ने दोषी सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। मामला 2018 का है।

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू, किसानों-कारोबारियों को बड़ा तोहफा

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू हो रही है। यह किसानों और कारोबारियों के लिए बड़ा तोहफा साबित होगी। व्यापार बढ़ेगा और निवेश के नए अवसर मिलेंगे।