Ready to play
👉 यह भी पढ़ें:
- नालंदा में दर्दनाक सड़क हादसा: तिलक समारोह से लौट रहे तीन चचेरे भाइयों की मौत, गांव में मातम
- जयपुर में दर्दनाक हादसा: NH-52 पर ट्रेलर से भिड़ी कार, जबलपुर के पांच लोगों की मौत
- नेपाल ;माउंट धौलागिरी पर फिसलने से पांच रूसी पर्वतारोहियों की मौत
- सऊदी अरब में 14 हज यात्रियों की तेज़ गर्मी और हीटवेव से मौत
- हेलिकॉप्टर क्रैश; राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री की मौत;ईरानी मीडिया
- रूसी सेना में हेल्पर के तौर पर गए भारतीय की युद्ध क्षेत्र में मौत
दिल्ली के आदर्श नगर में भीषण आग, मेट्रो स्टाफ क्वार्टर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के बाहरी इलाके आदर्श नगर स्थित दिल्ली मेट्रो स्टाफ क्वार्टर में भीषण आग लगने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जलकर मौत हो गई।
दमकल विभाग के मुताबिक, उन्हें देर रात डीएमआरसी क्वार्टर में घरेलू सामान में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद छह दमकल गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। आग पांचवें फ्लोर पर स्थित एक कमरे में लगी थी, जहां तीनों लोग सो रहे थे।
जब दमकलकर्मी कमरे के अंदर पहुंचे तो वहां तीनों के शव जली हुई अवस्था में मिले। मृतकों की पहचान 42 वर्षीय अजय, 38 वर्षीय नीलम और 10 वर्षीय जान्हवी के रूप में हुई है।
दमकल विभाग ने बताया कि सुबह करीब 6:40 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग बुझाने के दौरान फायरकर्मी राकेश के हाथ में चोट आई, जिन्हें जगजीवन अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



