मोहनलाल ने ‘एल2: एम्पुरान’ विवाद पर मांगी माफी, फिल्म से हटाए जाएंगे विवादित दृश्य

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मोहनलाल ने ‘एल2: एम्पुरान’ विवाद पर मांगी माफी, फिल्म से हटाए जाएंगे विवादित दृश्य

फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ को लेकर चल रहे विवादों के बीच सुपरस्टार मोहनलाल ने अपने फैंस से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि जिन दर्शकों को फिल्म के कुछ दृश्यों से ठेस पहुंची है, उनके लिए उन्हें खेद है।

मोहनलाल ने 'एल2: एम्पुरान' विवाद पर मांगी माफी, फिल्म से हटाए जाएंगे विवादित दृश्य

विवाद की वजह

फिल्म में गुजरात दंगों से जुड़ी कुछ घटनाओं को अप्रत्यक्ष रूप से दिखाया गया है, जिससे विवाद खड़ा हो गया है। कुछ राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई है।

मोहनलाल का बयान

मोहनलाल ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा हमें पता चला है कि फिल्म ‘एम्पुरान’ में जो राजनीतिक-सामाजिक विषय उभरकर आए हैं, उनसे मेरे कई प्रेमियों को निराशा हुई है। एक कलाकार के तौर पर मेरी जिम्मेदारी है कि मेरी किसी भी फिल्म में किसी राजनीतिक आंदोलन और धर्म के खिलाफ नफरत न फैलाई जाए। इसलिए, मैं और एम्पुरान की टीम फैंस को हुई पीड़ा के लिए ईमानदारी से खेद व्यक्त करते हैं।”

फिल्म में होंगे बदलाव

निर्माताओं ने फिल्म में 17 कट लगाने का फैसला किया है। इसके अलावा कुछ डायलॉग म्यूट किए जाएंगे और विलन बाबा बजरंगी का नाम भी बदल दिया जाएगा।

फिल्म के निर्माता गोकुलम गोपाल ने कहा फिलहाल कुछ शब्दों को म्यूट कर दिया गया है। फिल्म में दिखाई गई कुछ चीजों को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए हैं। निर्देशक से मैंने पूछा है कि क्या वे इसमें कोई बदलाव कर सकते हैं।”

भाजपा का बयान

इस विवाद पर केरल भाजपा के राज्य सचिव एस सुरेश ने कहा एम्पुरान फिल्म कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। केरल भाजपा इसमें हस्तक्षेप नहीं करेगी। फिल्म प्रेमियों को फिल्म देखने और उसका समर्थन या आलोचना करने की आजादी है।”

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।