दूसरे दिन भी शेयर बाजार पर असर, सेंसेक्स 80280 तक फिसला-निफ्टी 24450 के नीचे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। बजट का असर शेयर बाजार पर बुधवार को भी हावी रहा। कल की गिरावट जारी रखते हुए सेंसेक्स–निफ्टी में कमजोरी दिख रही है। आज करेंसी बाजार के शुरुआती कारोबार में रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.70 पर आ गया है।

बीएसई का सेंसेक्स सुबह 10.05 बजे 147.50 अंक या 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 80,281 पर ट्रेड कर रहा है। एनएसई का निफ्टी 33.95 अंक या 0.14 फीसदी की गिरावट के बाद 24,445 पर आ गया है। आज सुबह बाजार की ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 85.66 अंक यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 80343 पर खुला है। एनएसई का निफ्टी 34.05 अंक या 0.14 फीसदी गिरकर 24445 के लेवल पर खुला।

बजट में सरकार के फ्यूचर एंड ऑप्शन पर सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स बढ़ाने के प्रस्ताव के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में कल गिरावट आई और ये आज भी जारी है। उधर विदेशी निवेशकों के शेयर बाजार से लगातार पैसा निकालने और कमजोर ग्लोबल संकेतों ने भी घरेलू बाजारों के लिए परेशानी खड़ी की है। मंगलवार को शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बाजार में बिकवाल रहे और कुल 2975.31 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे हैं।

सेंसेक्स में आज टाटा के शेयरों में तेजी

बीएसई सेंसेक्स में हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में 3 फीसदी की गिरावट आई है. बजाज फाइनेंस, नेस्ले, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा और अडानी पोर्ट्स के शेयर भी नुकसान में रहे हैं। सेंसेक्स में टाटा समूह के कई शेयर आज तेजी पर हैं जिनमें टाइटन, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज के शेयरों में मजबूती देखी जा रही है। इसके अलावा आईटीसी, टेक महिंद्रा और एनटीपीसी के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत, RBI की रणनीति सफल

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत हुआ है। RBI की रणनीति सफल रही है, जिससे विनिमय दर में सुधार हुआ है।

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, बुधवार को भी कीमतें लुढ़की

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट बुधवार को भी देखने को मिली। लगातार दूसरे दिन कीमती धातुओं की कीमतें कम हुईं।

आखिर कर क्या रहे हैं शिवराज : जिनके पक्ष में सरकार का किया विरोध, सरकारी रिपोर्ट में तो वे दोषी निकले

शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के आदिवासी घरों के तोड़ने पर सवाल उठाए। जांच रिपोर्ट में आरोप लगे कि वन भूमि पर कब्जा और पौधों को नुकसान पहुंचाया गया।

एमपी शराब घोटाले में कांग्रेस का बड़ा हमला, 2.75 करोड़ की एफडीआर और रिश्वत पर सवाल

मध्य प्रदेश शराब घोटाले में कांग्रेस ने ₹2.75 करोड़ की फर्जी एफडीआर और ₹1 करोड़ रिश्वत के आरोप लगाए हैं। सरकार पर सख्त सवाल उठे हैं।

कपास-सोयाबीन MSP पर बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख नजदीक

कपास-सोयाबीन एमएसपी पर बेचने के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख नजदीक है। किसान 17 अक्टूबर और 31 अक्टूबर तक पंजीकरण कराएं।

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित, इंदौर में व्यापारियों ने मिठाई बांटी

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित कर दिया है। इंदौर के व्यापारियों ने इस फैसले पर मिठाई बांटी और खुशी जताई।

MP में 2026 के फायर एंड इमरजेंसी नियम लागू, संपत्ति कर में 2% फायर टैक्स देना होगा

मध्य प्रदेश में फायर एंड इमरजेंसी नियम लागू, संपत्ति कर पर 2% फायर टैक्स देना होगा। फायर ऑडिट रिपोर्ट जमा करना अनिवार्य।

करोड़पति निकला इंदौर का प्रधान आरक्षक, 15 ठिकानों पर लोकायुक्त की एक साथ कार्रवाई

इंदौर के प्रधान आरक्षक फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त ने 15 स्थानों पर छापेमारी की। आरोप हैं कि उन्होंने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है।

इंदौर: बायपास एमआर-10 जंक्शन ब्रिज की दोनों लेन आज से शुरू

इंदौर में बायपास एमआर-10 जंक्शन ब्रिज की दोनों लेन 14 अक्टूबर से चालू हो गई हैं। इससे क्षेत्र के ट्रैफिक में महत्वपूर्ण राहत मिलेगी।

सत्तन का सरकार पर हमला: अवैध नशे के कारोबार में शासन की मिलीभगत?

सत्तन का सरकार पर हमला अवैध नशे के कारोबार को लेकर हुआ भारी। पुलिस प्रशासन की विफलता और शासन पर मिलीभगत के आरोप उठे।