दिल्ली से बैरंग लौटे नागर सिंह चौहान, इस्तीफे की बात भूल रात को भोपाल में सीएम हाउस पहुंचे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। प्रदेश के मंत्री नागर सिंह चौहान के रुठने–मनाने का दौर अब खत्म हो गया है। मंगलवार आधी रात वे दिल्ली से भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और उन्होंने इस्तीफा देने की बात पर खेद भी जताया। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि नागर सिंह चौहान पिछले कुछ दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे थे। इसका कारण विभाग बदल जाना है। पहले उनके पास वन–पर्यावरण मंत्रालय था, लेकिन पार्टी ने उनसे ये विभाग छीनकर नए कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत को दे दिया। यह बात नागर को अच्छी नहीं लगी थी। इसके बाद उन्होंने पार्टी पर गंभीर आरोप भी लगा दिए थे। मंत्री नागर ने कहा था कि उनके पास अब अनुसूचित कल्याण विभाग बचा है। उन्होंने यहां तक कहा था कि पार्टी अपने मूल कार्यकर्ता का अपमान और बाहरी व्यक्ति का सम्मान कर रही है।

धमकी के बाद नागर सिंह चौहान दिल्ली निकल गए थे। मंगलवार को आलाकमान से मुलाकात होनी थी लेकिन नहीं हो पाई। दिल्ली में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा से उनकी मुलाकात हुई। दोनों ने नाराज मंत्री नागर सिंह चौहान को मना लिया। इसके बाद नागर सिंह चौहान भोपाल लौटकर आए। बताया जा रहा है कि दिल्ली गए नागर सिंह चौहान से आलकमान ने मिलने से इनकार कर दिया। दो टूक शब्दों में उन्हें संदेश दिया गया कि प्रदेश स्तर पर ही इस मामले को जाकर सुलझाओ। इसके बाद चौहान बैरंग भोपाल वापस लौट आए।

2003 में पहली बार मिला था टिकट

नागर अलीराजपुर से विधायक हैं। वे शुरू से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े हुए हैं। भाजपा ने उन्हें साल 2003 में पहली बार टिकट दिया था, तब वे पहली बार विधायक बने थे। उसके बाद 2008 और 2013 में भी टिकट दिया। दोनों बार वे फिर जीते। वे लगातार अलीराजपुर को अलग जिला बनाने की मांग करते थे। पार्टी ने उनकी मांग को माना और झाबुआ से अलग करके अलीराजपुर को नया जिला बनाया था।

पत्नी भी हैं सांसद

मंत्री नागर सिंह चौहान की पत्नी अनिता नागर चौहान झाबुआ–रतलाम से सांसद हैं। उन्होंने कांग्रेस के कद्दावर नेता कांतिलाल भूरिया को चुनाव में हराया है। पत्नी का सांसद बनना ही नागर सिंह चौहान की कुर्सी के लिए खतरा बन गया है। हालांकि मंत्री नागर सिंह चौहान का कहना है कि हमने संगठन से अपनी पत्नी के लिए टिकट की मांग नहीं की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

JK में जैश-लश्कर के 65 विदेशी आतंकी सक्रिय, सुरक्षा एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन तेज किया

जम्मू-कश्मीर में जैश-लश्कर के विदेशी आतंकी सक्रिय हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने 65 आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान तेज किया है।

सीएम ने छोड़ा इंदौर का प्रभार, मंत्री विजयवर्गीय फिर भी खाली हाथ, चैतन्य काश्यप को मिली कमान

मध्यप्रदेश के CM ने इंदौर का प्रभार छोड़कर MSME मंत्री चैतन्य काश्यप को सौंप दिया है। कैलाश विजयवर्गीय इस बार भी खाली हाथ रहे।

सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित कई मंत्रियों से की मुलाकात

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के वित्तीय और जल संसाधन मुद्दों पर चर्चा की।

पुणे में बस स्टॉप पर खड़े छात्रों को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत, कई गंभीर

पुणे के बोपदेव घाट में ट्रक ने बस स्टॉप पर खड़े छात्रों को कुचल दिया। हादसे में तीन छात्रों की मौत, कई घायल। पुलिस जांच जारी।

असम में नया एयरपोर्ट और तमिलनाडु में कंटेनर टर्मिनल बनेगा, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

असम में नया एयरपोर्ट और तमिलनाडु कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी। कैबिनेट ने कुल पांच परियोजनाओं के लिए ₹19,934 करोड़ के निवेश का ऐलान किया।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने पुलिस को दिया निर्देश, मुसाफिरखाना में कोई भी न जाए, नमाज की भी इजाजत नहीं

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुसाफिरखाना में किसी के भी प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई। पुलिस और बीएमसी को सुरक्षा के सख्त निर्देश दिए।

बेअंत सिंह हत्या केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा

बेअंत सिंह हत्या केस में बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। केंद्र सरकार ने सजा घटाने का विरोध किया।

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1502 अंक उछलकर 83,938 पर बंद

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स 1,502 अंक उछला और निफ्टी 25,819.60 पर बंद हुआ। निवेशकों की संपत्ति में ₹4 लाख करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

पंजाब में रेल पटरी पर मिले सीमेंट के पिलर, गार्ड की सतर्कता से टला हादसा

फतेहगढ़ साहिब में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की पटरी पर सीमेंट के पिलर पाए गए। गार्ड की सतर्कता से बड़ा ट्रेन हादसा टल गया।

सूरत में एक परिवार के 6 सदस्यों को नहर में फेंका, पति-पत्नी और बेटी की मौत

सूरत नहर हादसे में महाराष्ट्र के परिवार के 6 सदस्य फेंके गए। पति-पत्नी और बेटी की मौत, दो बच्चे लापता, पुलिस जांच कर रही है।