फिर से वन मंत्री बनने के लिए बेताब हैं नागर सिंह चौहान, इंदौर में बोले-दायित्व संभालने के लिए हैं तैयार, लॉबिंग की बात भी स्वीकारी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान एक बार फिर से अपना पुराना वन विभाग पाने के लिए बेताब दिख रहे हैं। जिस रामनिवास रावत के लिए उनसे विभाग छीना गया था, अब वे चुनाव हारने केबाद मंत्री पद छोड़ चुके हैं। इंदौर में शुक्रवार को नागर सिंह चौहान ने कहा कि अगर उन्हें यह विभाग दिया जाता है तो वे दायित्व निभाने के लिए तैयार हैं। वन विभाग की लॉबिंग को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी विधायक मंत्री बनने की होड़ में लगे हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि जब कांग्रेस से अचानक भाजपा में आए रामनिवास रावत को वन मंत्री बना दिया गया था, तो नागर सिंह चौहान ने काफी नाराजगी जाहिर की थी। उनके विरोध की गूंज दिल्ली तक सुनाई दी थी। तब वे दिल्ली गए थे और वहां से भी विरोध के स्वर भोपाल तक पहुंचे थे। फिर वरिष्ठ नेताओं के समझाने और कुछ शर्तों के साथ वे चुप रहने पर राजी हुए थे। लोकसभा चुनाव के समय भाजपा संगठन ने उनकी पत्नी अनिता चौहान को रतलामझाबुआ सीट से लोकसभा उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को चुनाव हराया था। अब जब कि रामनिवास रावत चुनाव हार गए हैं, नागर सिंह चौहान फिर से वन विभाग वापस पाने की जुगत में जुट गए हैं।

चौहान ने कहा-सभी कर रहे मंत्री बनने की कोशिश

इंदौर में नागर सिंह चौहान ने कहा कि वे वन मंत्री बनने को तैयार हूं। वन विभाग की लॉबिंग को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई ऐसा विधायक नहीं जो मंत्री नहीं बनना चाहता। उन्होंने यह स्वीकार किया कि वे दिल्ली गए ते और वहां वरिष्ठ नेताओं से इस पर चर्चा भी हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा के 164 विधायकों में से 32-33 विधायक ही मंत्री हैं, बाकी विधायक भी मंत्री बनना चाहते है और सब कोशिश कर रहे हैं। संगठन के सामने वन मंत्रालय की बात रखने के सवाल पर मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि कि संगठन में हर व्यक्ति को बात रखने का अधिकार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल: तंबाकू फैक्ट्री में GST इंटेलिजेंस की छापेमारी, 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल में तंबाकू फैक्ट्री में जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी से 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। मालिक गिरफ्तार, जांच जारी।

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, चोट लगने पर जताया दर्द

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा ने चोट के कारण दुख जाहिर किया। भारत के स्टार खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक की उम्मीद खो दी।

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने भरी उड़ान, तेजस ने भी दिखाई ताकत

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी। तेजस ने भी जोधपुर में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। भारत-जापान रक्षा सहयोग मजबूत हुआ।

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को किया गिरफ्तार

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को फारबिसगंज कस्टम विभाग को जांच के लिए सौंपा गया।

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस के कारण। श्रद्धालुओं को सीढ़ी मार्ग से मां शारदा मंदिर पहुंचना होगा।

टीएमसी ने राहुल गांधी का किया समर्थन, कहा-राजनीति में मस्ती-मजाक जरूरी

ममता बनर्जी ने राहुल गांधी का समर्थन किया है और राजनीति में मस्ती-मजाक की जरूरत पर जोर दिया है। टीएमसी ने पीएम मोदी की मिमिक्री पर राहुल का बचाव किया।

‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में संवादात्मक प्रयास के बावजूद कमजोर स्क्रिप्ट ने इसे सुपरहिट बनने से रोका। भाजपा ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया।

विजय सेतुपति ने की ‘महाराजा 2’ की पुष्टि, हॉलीवुड रीमेक भी होगा

विजय सेतुपति ने महाराजा 2 की पुष्टि की है। फिल्म के हॉलीवुड रीमेक के अधिकार भी बिक चुके हैं। यह खबर तमिल सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि है।

केजरीवाल का राहुल गांधी पर हमला: पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन

केजरीवाल ने पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन बताया। राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने नशाखोरी पर सवाल उठाए।

10 महीने पहले हुई लव मैरिज, प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत

प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत से इलाके में तनाव बढ़ा है। 10 महीने पहले हुई थी उनकी लव मैरिज। पुलिस जांच जारी है।