डायबिटीज के रोगी न हों परेशान, सुबह इन चीजों के पीने से मिलता है काफी फायदा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। डायबिटीज और बीपी इन दिनों सामान्य बीमारी हो गई है। हर घर में कोई ना कोई इनसे ग्रसित है। दवा के अलावा अच्छी लाइफस्टाइल और खानपान से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। सुबह के समय डायबिटीज रोगियों को खास ध्यान देना चाहिए कि वे क्या पिएं जिससे उनका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहे। अगर सुबह सबकुछ ठीक रहा तो दिन अच्छा निकल जाता है।

बताया जाता है कि नींबू पानी सुबह–सुबह पीना डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके अलावा मेथी का पानी भी फायदेमंद रहता है। रात को मेथी के बीज को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह इसे छानकर पिएं। मेथी के बीज में फाइबर और एंटी–डायबिटिक गुण होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं।

👉 यह भी पढ़ें:

इसी तरह ग्रीन टी में एंटीऑक्सिडेंट्स और पॉलीफेनॉल्स होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। एलोवेरा भी इसी तरह का पदार्थ है जिसमें ग्लूकोमानन नामक फाइबर होता है जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में सहायक होता है। सुबह–सुबह एलोवेरा जूस पीना लाभकारी हो सकता है।

कुछ लोग दालचीनी का पानी पीने की सलाह भी देते हैं। दालचीनी में इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ाने वाले गुण होते हैं। रात में एक गिलास पानी में दालचीनी की एक टहनी डालकर रखें और सुबह इस पानी को पिएं। यह ब्लड शुगर स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

इनके पीने से भी शुगर लेवल होता है कंट्रोल

शुगर लेवल कंट्रोल करने में करेले का जूस भी फायदेमंद होता है। करेला में चारांटिन और पॉलीपेप्टाइड–पी नामक घटक होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। सुबह खाली पेट करेला जूस पीना लाभकारी हो सकता है। इसी तरह आंवला विटामिन सी का अच्छा स्रोत है और इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं। यह पैंक्रियाज को उत्तेजित करता है जिससे इंसुलिन को बढ़ता है और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। वैसे इस तरह का कोई भी ड्रिंक पीने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।