पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री  के भाई शालिग्राम पर गोली चलाने का आरोप, अस्पताल में भर्ती है घायल किसान

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर एक किसान ने गोली मारने का आरोप लगाया है। घायल किसान मोतीलाल कुशवाहा का दावा है कि क्षेत्र के किसानों पर जमीन बेचने का दबाव बनाया जा रहा है। उनका आरोप है कि जो किसान जमीन बेचने से इनकार करते हैं, उन्हें धमकाया और मारपीट की जाती है। मोतीलाल कुशवाहा के अनुसार, इसी विवाद के दौरान उन पर गोली चलाई गई, जिससे वे घायल हो गए।

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें पुलिस की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस की ओर से अभी तक एफआईआर और घटना को लेकर आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। घायल किसान और उनके भाई ने आरोप लगाया है कि फायरिंग शालिग्राम गर्ग ने की।

👉 यह भी पढ़ें:

जमीन पर कब्जे की कोशिश

घायल मोतीलाल कुशवाहा ने कहा कि वहां शालिग्राम गर्ग, अंकित मिश्रा और दो-तीन अन्य लोग थे। उन्होंने मुझे पीटा और गोली चलाई। उन्होंने पिस्तौल से तीन-चार राउंड फायरिंग की। मुझे भी यहां कान पर गोली लगी। शालिग्राम गर्ग ने मुझे यहां डंडे से मारा। वह लोगों की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा था। उसने पहले ही गांव की बहुत सारी जमीन पर कब्जा कर लिया था। उसने मुझे यहाँ सिर पर डंडे से मारा और पिस्तौल से गोली भी चलाई। मैंने उसे अपनी आँखों से गोली चलाते देखा।

पुलिस ने कहा-चार लोग थे शामिल

एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि जिला अस्पताल में घायल के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अब तक मिले बयानों के आधार पर सतीश, शालिग्राम और आशीष सहित तीन नामजद तथा एक अज्ञात समेत कुल चार लोगों के घटना में शामिल होने की बात सामने आई है।

शालिग्राम पर मारपीट के कई केस

शालिग्राम पर पिस्टल लहराने, धमकी देने, मारपीट करने और टोलकर्मियों से झगड़े जैसे आरोप लग चुके हैं। वर्ष 2024 में उन्होंने एक वीडियो जारी कर धीरेंद्र शास्त्री और बागेश्वर धाम से अपने मामलों को अलग रखने की बात भी कही थी। शालिग्राम पहली बार बड़े विवाद में तब आए थे, जब फरवरी 2023 में छतरपुर के गढ़ा गांव में एक दलित परिवार की शादी के दौरान हंगामे का मामला सामने आया था। आरोप था कि उन्होंने शादी समारोह में पिस्टल लहराई, लोगों को धमकाया और गाली-गलौज की। अप्रैल 2024 में शालिग्राम गर्ग का नाम फिर विवादों में आया। सागर जिले के मुगवारी टोल प्लाजा पर टोल शुल्क को लेकर टोलकर्मियों और उनके बीच विवाद हो गया था। आरोप लगाया गया कि टोल मांगने पर उन्होंने अपने साथियों के साथ टोलकर्मियों के साथ मारपीट की थी।

पं.शास्त्री ने कहा-मेरा उससे कोई लेना-देना नहीं

पूरे मामले को लेकर बाबा बागेश्वर ने कहा कि शालिग्राम से उनका कोई लेना-देना नहीं है और यह बात वे तीन साल पहले भी स्पष्ट कर चुके हैं। उन्होंने अपील की कि हर घटना में उनका नाम नहीं जोड़ा जाए। बाबा बागेश्वर ने कहा कि उनका परिवार केवल जैविक परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरा समाज और पूरा विश्व ही उनका परिवार है। वे समाज, राष्ट्र और सनातन धर्म के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि छतरपुर जिला और उनका परिवार बहुत बड़ा है, इसलिए कहीं न कहीं घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे मामलों को व्यक्तिगत रूप से उनसे जोड़ना उचित नहीं है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राजनांदगांव की महिला IPS अंकिता शर्मा से पुलिस मुख्यालय ने मांगा स्पष्टीकरण, दशहरे पर AK-47 से किया था फायर

राजनांदगांव की महिला IPS अंकिता शर्मा पर AK-47 से फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस मुख्यालय ने मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।

आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक इंदौर में, संघ प्रमुख होंगे शामिल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इंदौर में 2 से 4 नवंबर तक आयोजित होगी। बैठक में संघ के प्रमुख और सभी प्रांत संघचालक हिस्सा लेंगे।

सतना में देवी विसर्जन लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली बिजली लाइन की चपेट में, 9 घायल

सतना में देवी विसर्जन लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आई। आठ बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर है।

करनाल में बोले शिवराज सिंह चौहान: किसानों का सेवक हूं, सम्मान पर आंच नहीं आने दूंगा

करनाल में शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मैं किसानों का सेवक हूं और उनके सम्मान पर कभी आंच नहीं आने दूंगा। उन्होंने 'खेत बचाओ अभियान' का शुभारंभ किया।

PNB करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ के नकली नोट बरामद, NIA ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

PNB करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ के नकली नोट बरामद हुए। NIA ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच को और मजबूती दी है।

नेहा बोरा ने CJP प्रोटेस्ट से किया खुद को अलग, कहा बुलावा दूसरे संगठन का था

नेहा बोरा ने CJP प्रोटेस्ट से खुद को अलग किया और दिल्ली हाई कोर्ट में स्पष्ट किया कि उनका प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं था। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा।

नमन धीर की तूफानी पारी से भारत ने हैगली ओवल में टी20 मैच जीता

नमन धीर की तूफानी पारी से भारत ने हैगली ओवल में टी20 मैच जीता। भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे बड़ा रन चेज़ कर इतिहास रचा।

सऊदी अरब में हमले में भारतीय की मौत पर विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी निंदा

सऊदी अरब में हमले में भारतीय की मौत पर विदेश मंत्रालय ने कड़ी निंदा की है। भारत ने आम नागरिकों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमलों को पूरी तरह अस्वीकार्य बताया।

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 460 अंक टूटा

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट से सेंसेक्स 460 अंक टूटा। निफ्टी 123 अंक गिरकर 22,687 पर बंद हुआ। निवेशकों के भारी नुकसान के संकेत।

बीजेपी प्रवक्ता ने राहुल गांधी पर लगाया विदेशी ताकतों से जुड़ाव का आरोप

बीजेपी प्रवक्ता ने राहुल गांधी पर विदेशी ताकतों से जुड़ाव का आरोप लगाया है। पार्टी ने प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल और जॉर्ज सोरोस से संबंधों की बात कही है।