H-1B Visa Big Relief: ट्रंप सरकार को कोर्ट का बड़ा झटका, 1 लाख डॉलर फीस रद्द; भारतीय प्रोफेशनल्स को राहत

Date:

अमेरिका में काम करने का सपना देख रहे लाखों विदेशी पेशेवरों, खासकर भारतीयों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। एक अमेरिकी फेडरल जज ने ट्रंप प्रशासन की उस विवादित नीति को रद्द कर दिया है, जिसके तहत नए H-1B वीजा आवेदनों पर 1 लाख डॉलर की अतिरिक्त फीस लगाई गई थी।

मैसाचुसेट्स के जिला जज लियो सोरोकिन ने फैसला सुनाते हुए कहा कि कांग्रेस की मंजूरी के बिना इतनी बड़ी फीस लगाना प्रशासनिक अधिकारों का दुरुपयोग है।

गौरतलब है कि H-1B वीजा अमेरिका की टेक और प्रोफेशनल इंडस्ट्री का सबसे महत्वपूर्ण वर्क वीजा माना जाता है। USCIS के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2024 में जारी H-1B वीजा का 71 प्रतिशत हिस्सा भारतीय पेशेवरों को मिला था।

ट्रंप प्रशासन ने इस फैसले को “न्यायिक सक्रियता” बताते हुए विरोध किया है, लेकिन फिलहाल यह निर्णय भारतीय आईटी सेक्टर और अमेरिका में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी रद्द होने पर भोपाल से दिल्ली तक बवाल, कांग्रेस ने दिया चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर धरना

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी मंगलवार शाम को रद्द कर दी गई। इसके बाद भोपाल से लेकर दिल्ली तक हंगामा मचा हुआ है। कांग्रेस ने दिल्ली तथा भोपाल में चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर धरना दिया। दिल्ली में चुनाव आयोग के मुख्यालय के बाहर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता धरने पर बैठ गए और पूरे घटनाक्रम को लोकतंत्र पर हमला बताया है।