बंगाल चुनाव के बीच बड़ा दांव: अशोक लाहिड़ी बने नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष

Date:

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच भारतीय जनता पार्टी से जुड़े एक बड़े फैसले ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। अशोक कुमार लाहिड़ी को नीति आयोग का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अशोक लाहिड़ी, मौजूदा उपाध्यक्ष सुमन बेरी की जगह लेंगे, जिन्होंने मई 2022 में यह पद संभाला था और उन्हें कैबिनेट मंत्री के बराबर दर्जा प्राप्त था।

लाहिड़ी का यह चयन ऐसे समय हुआ है, जब पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच कड़ा चुनावी मुकाबला जारी है। वर्तमान में वह बालुरघाट सीट से विधायक हैं, हालांकि इस बार वह चुनाव मैदान में नहीं हैं।

अगर उनके अनुभव की बात करें तो अशोक कुमार लाहिड़ी भारत सरकार के 12वें मुख्य आर्थिक सलाहकार भी रह चुके हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी दिसंबर 2002 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के दौरान दी गई थी।

उन्होंने जून 2007 में इस पद से इस्तीफा दिया, लेकिन इस दौरान मनमोहन सिंह की सरकार में भी अपनी सेवाएं जारी रखीं। लाहिड़ी की नियुक्ति को आर्थिक और राजनीतिक दोनों दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

चंडीगढ़। राघव चड्‌ढा सहित सात सांसदों के पार्टी छोड़ने पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जमकर निशाना साधा है। एक्स पर उन्होंने पंजाबी में लिखा-अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया - ये 7 चीजें मिलकर सब्जी का स्वाद बेहतरीन बनाते हैं, लेकिन अपने आप में ये सब्जी नहीं बन सकते। जो गद्दार थे, वे खुद ही चले गए मान ने कहा कि सत्ता साजिशों से नहीं बल्कि लोगों के दिलों पर राज करके मिलती है और जो गद्दार थे वे खुद ही चले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि बेअदबी विरोधी कानून लागू होने के बाद से भाजपा लगातार उन्हें और उनकी सरकार को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।   धोखा देने वालों को पंजाब के लोग देंगे जवाब मान ने कहा कि धोखा देने वाले सांसदों को पंजाब के लोग जवाब देंगे और भाजपा का राज्य में कोई ठोस आधार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बदले की भावना से काम कर रही है और डराने धमकाने लालच देने और दल-बदल के जरिए आप सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने भाजपा को बार-बार नकारा है और अब भी जनता सब देख रही है। पंजाब में भाजपा जनाधार नाममात्र सीएम मान ने कहा कि भाजपा का पंजाब में जनाधार नाममात्र का है इसलिए वह ऐसी सियासी चालें चल रही है। आप की ताकत आम लोग हैं और पार्टी अपने सिद्धांतों व क्रांतिकारी सोच के आधार पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग विश्वासघात करने वालों को कभी माफ नहीं करते और इतिहास गवाह है कि जिन्होंने भी जनता को धोखा दिया वे राजनीति से खत्म हो गए। भाजपा का असली नाम कड्डे-छड्डे पार्टी सीएम ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उसका असली नाम कड्डे छड्डे पार्टी होना चाहिए क्योंकि वह अपनी वॉशिंग मशीन से दूसरी पार्टियों के नेताओं को साफ करने का दावा करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सिर्फ दूसरी पार्टियों को तोड़ना जानती है क्योंकि उसके पास भरोसेमंद नेतृत्व की कमी है। मान ने कहा कि भाजपा ने देशभर में कई दलों को तोड़ने की कोशिश की।