👉 यह भी पढ़ें:
- Nasha Mukt Yuva Campaign: PM मोदी आज शुरू करेंगे 100 हफ्ते का देशव्यापी अभियान, 1 करोड़ से ज्यादा युवाओं की भागीदारी का लक्ष्य
- PM Surya Sarovar Yojana: ₹5,070 करोड़ की योजना को मंजूरी, पानी के ऊपर लगेगा सोलर पावर का बड़ा नेटवर्क
- Bhogapuram Airport: आज खुलेगा आंध्र प्रदेश का बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, कनेक्टिविटी को मिलेगा नया बूस्ट
- PM Modi के वीडियो को लेकर मेटा पर एक्शन, कंपनी के इंडिया हेड समेत कई लोगों पर एफआईआर
- PM Modi की Reel ने रचा इतिहास, 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली रील बन गई,27 करोड़ 10 लाख लोगों ने देखा
- PM Modi Gen Z Connect: प्रदर्शनकारी छात्रों से सीधे संवाद कर रहे पीएम मोदी, बोले- ‘थैंक्यू फ्रेंड्स’, NEET-UG पेपर लीक पर बड़ा एक्शन?
0:00 left
पीएम मोदी ने ली हीटवेव और गर्मी के मसले पर उच्च स्तरीय बैठक
इस साल भीषण गर्मी पड़ने के अनुमान को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हीटवेव से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की.साथ ही केंद्र, राज्य और जिला स्तर पर सरकारों से मिल कर काम करने की अपील की.एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि पीएम मोदी ने बैठक की अध्यक्षता की, जहां उन्हें अप्रैल-जून के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में बहुत गर्मी पड़ने की आशंका के बारे में जानकारी दी गई.
इस बैठक में आवश्यक दवाओं, आइस पैक, ओआरएस और पीने के पानी की उपलब्धता की तैयारियों की समीक्षा की गई.सरकारी बयान में कहा गया- साल 2024 में उम्मीद से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है, इस साल ही देश में लोकसभा चुनाव होना है. हालात को देखते हुए ये लगा कि स्वास्थ्य मंत्रालय और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की एडवाइजरी को क्षेत्रीय भाषाओं में ट्रांसलेट करना चाहिए ताकि इसे व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाया जा सके.पीएम मोदी ने सरकारी अप्रोच पर ज़ोर दिया और कहा कि सभी मंत्रालयों के साथ-साथ केंद्र, राज्य और जिला स्तर पर सरकार को जरूरी तालमेल के साथ काम करना होगा



