समाजवादी पार्टी ने तीन विधायकों को पार्टी से निकाला, जन-विरोधी गतिविधियों का आरोप

Date:

समाजवादी पार्टी ने तीन विधायकों को पार्टी से निकाला, जन-विरोधी गतिविधियों का आरोप

समाजवादी पार्टी (सपा) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिन विधायकों पर यह कार्रवाई की गई है, वे हैं – अभय सिंह (गोसाईगंज), राकेश प्रताप सिंह (गौरीगंज) और मनोज कुमार पांडेय (ऊंचाहार, रायबरेली)।

samajwadi party expelled 3 mlas manoj pandey abhay singh rakesh pratap  singh said remain trustworthy wherever you are सपा ने भाजपा के पाले में गए  3 विधायकों को पार्टी से निकाला, कहा-जहां

पार्टी से निष्कासन के कारण

समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि इन विधायकों को उनकी “सांप्रदायिक, विभाजनकारी, किसान विरोधी, महिला विरोधी, युवा विरोधी, कारोबारी विरोधी, नौकरीपेशा विरोधी और पीडीए विरोधी विचारधारा” का समर्थन करने के कारण निष्कासित किया गया है।

पोस्ट में लिखा गया है इन लोगों को हृदय परिवर्तन के लिए दी गई ‘अनुग्रह-अवधि’ की समय-सीमा अब पूरी हो चुकी है। शेष विधायकों की अवधि अच्छे व्यवहार के कारण शेष है। भविष्य में भी जन-विरोधी लोगों के लिए पार्टी में कोई स्थान नहीं होगा और पार्टी के मूल विचारों के विरुद्ध गतिविधियां सदैव अक्षम्य मानी जाएंगी। जहां रहें, विश्वसनीय रहें।”

मनोज पांडेय का भाजपा के प्रति झुकाव

मनोज कुमार पांडेय, रायबरेली की ऊंचाहार सीट से विधायक हैं और उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले ही सपा से दूरी बना ली थी। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के चलते उनका झुकाव भाजपा की ओर स्पष्ट हुआ।
हालांकि रायबरेली लोकसभा सीट से भाजपा टिकट की अटकलों के बीच दिनेश प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया गया, जिससे मनोज पांडेय नाराज हो गए और उन्होंने चुनावी सभाओं से दूरी बना ली। बाद में गृहमंत्री अमित शाह स्वयं उनके घर गए और उन्हें चुनाव प्रचार के लिए मनाया।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया, प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने लिए 4-4 विकेट

हैदराबाद। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में सोमवार को आईपीएल...