👉 यह भी पढ़ें:
- होर्मुज स्ट्रेट से हटाई गईं सभी बारूदी सुरंगें? ट्रंप ने ईरान को दी कड़ी चेतावनी
- ट्रंप की कनाडा को बड़ी टैरिफ धमकी: कार-ट्रक और ऑटो पार्ट्स पर अब 50% शुल्क!
- होर्मुज स्ट्रेट को ‘नया अमेरिकी क्षेत्र’ बताने वाला ट्रंप का नक्शा, ईरान से फिर बढ़ा तनाव
- ट्रंप का बड़ा दावा: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बताया ‘अमेरिकी क्षेत्र’, ईरान को परमाणु हथियार पर चेतावनी
- होर्मुज स्ट्रेट पर ट्रंप का बड़ा दावा! ईरान ने बताया ‘भ्रमित’, बढ़ा अमेरिका-ईरान तनाव
- डोनाल्ड ट्रंप ने की भारत की चुनाव व्यवस्था की तारीफ, बोले- ‘हर वोटर के पास वैध Photo ID’
0:00 left
भारत के साथ बहुत बड़ा व्यापार सौदा होने वाला है: डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ एक “बहुत बड़े और शानदार” व्यापार समझौते की संभावना जताई है। यह बयान ऐसे समय पर आया है जब भारत और अमेरिका के अधिकारियों के बीच चार दिवसीय बंद कमरे की बातचीत हाल ही में संपन्न हुई है।

व्हाइट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम ‘बिग ब्यूटीफुल इवेंट’ को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा,भारत के साथ हमारा बहुत बड़ा सौदा होने जा रहा है। हर कोई हमारे साथ सौदा करना चाहता है।”
उन्होंने कहा,याद कीजिए, कुछ महीने पहले मीडिया सवाल उठा रही थी कि क्या वाकई कोई हमारे साथ व्यापार करना चाहता है? खैर, हमने हाल ही में चीन के साथ समझौता किया है। अब हम भारत के साथ भी एक बड़ा समझौता करने वाले हैं।”
ट्रंप के इस बयान से दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग के एक नए अध्याय की उम्मीद जगी है, जिसे आने वाले दिनों में औपचारिक रूप दिया जा सकता है।



