अमित शाह के आंबेडकर वाले बयान पर हंगामा, कांग्रेस ने संसद में किया प्रदर्शन, गृह मंत्री से मांगा इस्तीफा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान कहा था कि अभी एक फैशन हो गया है। आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता। इसको लेकर कांग्रेस ने बुधवार को संसद में जमकर हंगामा किया। कांग्रेस ने अमित शाह पर आंबेडकर के अपमान का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन भी किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गृह मंत्री का इस्तीफा मांगा है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को संविधान पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में अमित शाह ने कहा कि ‘भी एक फैशन हो गया है। आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता। आंबेडकर का नाम सौ बार लें, लेकिन आंबेडकर के बारे में कांग्रेस पार्टी का भाव क्या है, ये मैं बताता हूं। शाह ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने देश की पहली कैबिनेट से इस्तीफा क्यों दे दिया था। उन्होंने अनुसूचित जनजातियों से व्यवहार, अनुच्छेद 370 और देश की विदेश नीति से नाराजगी के चलते इस्तीफा दे दिया था। इस पर बीसी रॉय ने पंडित नेहरू को चिट्ठी लिखी कि आंबेडकर और राजाजी मंत्रिमंडल छोड़ेंगे तो क्या होगा? इसके जवाब में पंडित नेहरू ने लिखा था कि राजाजी के जाने से कुछ असर पड़ेगा, लेकिन आंबेडकर के जाने से कुछ नहीं होगा। शाह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस के आंबेडकर के बारे में ये विचार रहे हैं। आज आंबेडकर को मानने वाले पर्याप्त संख्या में आ गए हैं इसलिए ये आंबेडकर–आंबेडकर कर रहे हैं। वोटबैंक के लिए कांग्रेस नेता आजकल आंबेडकर का नाम बार–बार लेते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ेगे ने तो इस मुद्दे पर अमित शाह का इस्तीफा मांग लिया है। अमित शाह की टिप्पणी पर बुधवार को संसद में खासा हंगामा हुआ। विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में हाथों में आंबेडकर की तस्वीर लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने अमित शाह की टिप्पणी से नाराजगी जाहिर करते हुए आज संसद में स्थगन प्रस्ताव लाने की बात कही है। कांग्रेस सांसद ने मांग की कि अमित

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मंत्रीजी के बदले मिजाज : सीएम से दूरी खत्म करने की कोशिश, लोग कह रहे- खरीदी घोटाले का असर तो नहीं

कैलाश विजयवर्गीय ने सीएम से दूरी खत्म कर उनके साथ जुड़े रहने की कोशिश की। यह बदलाव नगरीय प्रशासन विभाग के खरीदी घोटाले से जोड़ा जा रहा है।

CBI ने ED के 2 अधिकारियों को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

CBI ने ED के लखनऊ जोनल ऑफिस के दो अधिकारियों को 5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जांच जारी है।

SIT की बड़ी कार्रवाई: MPSC पेपर लीक केस में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर गिरफ्तार

MPSC पेपर लीक मामले में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर रोहित कोलटक्के को गिरफ्तार किया गया है। अब तक कुल 13 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है।

शशि थरूर ने पीएम मोदी को दिया जवाब, कहा-राहुल गांधी ने युवाओं में जोश जगाया

शशि थरूर ने पीएम मोदी के राहुल गांधी को फेल प्रोडक्ट कहने के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा राहुल गांधी ने युवाओं में जोश जगाया है।

ITBP प्रमुख के बयान पर MEA ने कहा- चीन की अनुशासनहीनता से सीमा तनाव बढ़ा

MEA ने ITBP प्रमुख के बयान पर कहा कि चीन की अनुशासनहीनता से सीमा तनाव बढ़ा है। अरुणाचल प्रदेश में LAC पर सुरक्षा तैयारियां बढ़ाई गई हैं।

आयुष्मान खुराना की सबसे कमजोर फिल्म : उड़ता तीर !

उड़ता तीर में देशभक्ति और कॉमेडी का मेल असफल रहा। कमजोर पटकथा और किरदारों के कार्टूनिश रूप ने फिल्म को प्रभावित किया।

सीवान के अलमापुर में पटाखा बनाने के दौरान धमाका, पति-पत्नी और बेटी की मौत

सीवान के अलमापुर में पटाखा विस्फोट हुआ, जिसमें पति-पत्नी और बेटी की मौत हुई। इलाके में अफरा-तफरी मची।

एयरपोर्ट पर रोके जाने पर भड़के भगंवात मान ने कहा- चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के भाई हैं कस्टम चीफ

पंजाब के सीएम मान ने कस्टम चीफ और चुनाव आयुक्त के बीच पारिवारिक संबंध का आरोप लगाया। उन्होंने छवि धूमिल करने की कोशिश को राजनीतिक बदले का हिस्सा बताया।

नोएडा, दिल्ली, बेंगलुरु और चंडीगढ़ में NRI हाउसिंग लोन धोखाधड़ी पर ED की छापेमारी

एनआरआई हाउसिंग लोन धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 13 ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में फर्जी दस्तावेजों से लोन लेने की प्रक्रिया जांची जा रही है।

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 125 अंक टूटा; निफ्टी 22600 के नीचे बंद

शेयर बाजार में गिरावट जारी रही, सेंसेक्स 125 अंक टूट गया। निफ्टी 22,600 के नीचे बंद हुआ। बाजार लगातार चौथे दिन दबाव में रहा।