आंबेडकर विवाद में शाह के बचाव में आए पीएम मोदी, लगातार कई पोस्ट कर गिनाई आंबेडकर के खिलाफ कांग्रेस की करतूतें

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कांग्रेस ने बवाल मचा रखा और इस्तीफे तक की मांग कर डाली है। अब इस विवाद में पीएम नरेंद्र मोदी, शाह के बचाव में उतर आए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि अगर कांग्रेस और उसका सड़ा हुआ तंत्र यह सोचता है कि उनके दुर्भावनापूर्ण झूठ उनके कई सालों के कुकर्मों, खासकर डॉ. अंबेडकर के प्रति उनके अपमान को छिपा सकते हैं, तो वे बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं।

पीएम मोदी ने इस मामले में एक के बाद एक कई ट्वीट किए। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा-भारत के लोगों ने बार-बार देखा है कि कैसे एक वंश के नेतृत्व वाली एक पार्टी ने डॉ अंबेडकर की विरासत को मिटाने और एससी/एसटी समुदायों को अपमानित करने के लिए हर संभव गंदी चाल चली है। उन्होंने कांग्रेस पर पिछले कई वर्षों के अपने ‘धतकर्मों’ और खासकर डॉक्टर आंबेडकर के अपमान को छिपाने के लिए दुर्भावनापूर्ण झूठ बोलने का आरोप लगाया है। प्रधानमंत्री ने आंबेडकर को लेकर किए गए कांग्रेस के कथित गुनाहों की लिस्ट भी गिनाई है। उन्होंने लिखा कि डॉक्टर आंबेडकर को लेकर कांग्रेस के किए गए पापों में ये शामिल हैं- उनको चुनाव में हरवाना, एक बार नहीं, दो बार। पंडित नेहरू का उनके खिलाफ चुनाव प्रचार करना और अपने नुकसान को प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाना। उन्हें भारत रत्न नहीं देना। संसद के सेंट्रल हॉल में उनके पोर्ट्रेट को जगह नहीं देना। कांग्रेस जो चाहती है, कोशिश कर सकती है लेकिन वे इससे इनकार नहीं कर सकते कि एससी/एसटी समुदायों के सबसे भीषण नरसंहार उनकी ही सरकारों के दौर में हुआ था। वे वर्षों तक सत्ता में रहे, लेकिन एससी और एसटी समुदायों के सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में 8वीं मंजिल से गिरी नोएडा महिला की मौत, बॉयफ्रेंड अजय हिरासत में

इंदौर में 8वीं मंजिल से गिरी नोएडा महिला की मौत। बॉयफ्रेंड अजय मुंडे पुलिस हिरासत में। जांच जारी है।

भोपाल में बनेगी प्रदेश की पहली सरकारी आयुर्वेद फार्मेसी, दवाएं आधी कीमत में

भोपाल में पहली सरकारी आयुर्वेद फार्मेसी बन रही है, जो दवाएं आधी कीमत में उपलब्ध कराएगी। यह पहल मरीजों के लिए राहत लेकर आएगी।

स्टांप ड्यूटी चोरी में जिला पंजीयक नायडू, बिल्डर चुघ और उप पंजीयक सिंह को हाई कोर्ट से झटका, नहीं निरस्त होगी एफआईआर

इंदौर हाईकोर्ट ने स्टांप ड्यूटी चोरी मामले में एफआईआर निरस्तीकरण से इनकार किया है। कोर्ट ने जांच में हस्तक्षेप करने से मना किया।

इंदौर में ESIC इंटर्न डॉक्टरों को 5 महीने से नहीं मिला स्टाइपेंड, कलेक्टर से शिकायत

इंदौर ESIC इंटर्न डॉक्टरों को पांच महीने से स्टाइपेंड नहीं मिला है। उन्होंने कलेक्टर से शिकायत कर हड़ताल शुरू की है।

इंदौर में 42 लाख पुराने वाहनों पर नहीं लगी HSRP प्लेट, नियमों का उल्लंघन

इंदौर में पुराने वाहनों पर HSRP प्लेट न लगाने की समस्या जारी है। लगभग 75,000 वाहनों पर यह अनिवार्य प्लेट अभी भी नहीं लगी है।

सोनम वांगचुक बोले: विरोध प्रदर्शन की न मिले अनुमति तो बन सकते हैं बांग्लादेश जैसे हालात

सोनम वांगचुक ने विरोध प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर बांग्लादेश जैसे हालात की चेतावनी दी। उनका कहना है कि विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है।

एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ होगी ‘आरआरआर’ से 6 गुना बड़ी, शूटिंग पूरी

एसएस राजामौली की वाराणसी फिल्म RRR से 6 गुना बड़ी है। शूटिंग में 40 दिन की बचत हुई है। फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी।

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी नागरिकों के अवैध प्रवास का खुलासा, 50 पर चार्जशीट

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी नागरिकों के अवैध प्रवास का खुलासा हुआ है। 50 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है।

गोविंदा ने कोमल रानी संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, परिवार से जुड़े आरोपों का जवाब दिया

गोविंदा ने कोमल रानी अफेयर पर चुप्पी तोड़ी और परिवार से जुड़े आरोपों का जवाब दिया। सुनीता आहूजा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के तनाव पर खुलकर बात की।

AICWA ने अमित शाह को लिखा पत्र, कहा- सुरक्षा न मिली तो एक्टर्स मुंबई छोड़ सकते हैं

AICWA ने अमित शाह को पत्र लिखकर मुंबई में कलाकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। सुरक्षा न मिलने पर कलाकार मुंबई छोड़ सकते हैं।