👉 यह भी पढ़ें:
- Meta पर बढ़ा दबाव, PM Modi के वीडियो मामले में Zuckerberg ने मांगी माफी; जानिए पूरा विवाद
- Nasha Mukt Yuva Campaign: PM मोदी आज शुरू करेंगे 100 हफ्ते का देशव्यापी अभियान, 1 करोड़ से ज्यादा युवाओं की भागीदारी का लक्ष्य
- PM Surya Sarovar Yojana: ₹5,070 करोड़ की योजना को मंजूरी, पानी के ऊपर लगेगा सोलर पावर का बड़ा नेटवर्क
- Bhogapuram Airport: आज खुलेगा आंध्र प्रदेश का बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, कनेक्टिविटी को मिलेगा नया बूस्ट
- PM Modi के वीडियो को लेकर मेटा पर एक्शन, कंपनी के इंडिया हेड समेत कई लोगों पर एफआईआर
- PM Modi की Reel ने रचा इतिहास, 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली रील बन गई,27 करोड़ 10 लाख लोगों ने देखा
0:00 left
पलक्कड़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को केलर में थे। इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। मिडिल ईस्ट जंग को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस की टिप्पणियां खतरनाक हैं, जो राजनीतिक फायदे के लिए भारतीयों की जान को जोखिम में डाल रही हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि सरकार लगातार काम कर रही है ताकि पश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर कम से कम असर पड़े। जब से युद्ध शुरू हुआ है, मैं दुनिया के नेताओं के संपर्क में रहा हूं, सभी देश संघर्ष वाले इलाकों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि दूतावास लगातार काम कर रहे हैं, यह सुनिश्चित करते हुए कि विदेश में रह रहे भारतीयों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, उनकी सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
पीएम मोदी ने कहा कि केरलम का किसान आज संघर्ष कर रहा है. धान की खरीद में यहां बार–बार देरी होती है, भुगतान समय पर नहीं मिलता। हज़ारों किसान इस अव्यवस्था से परेशान हैं। किसानों की समस्याओं का समाधान अगर कोई कर सकता है तो भाजपा कर सकती है। हमने धान की एमएसपी में भी बढ़ोतरी की है, इसका लाभ किसानों को मिल रहा है, लेकिन राज्य सरकार किसानों को लाभ देने की बजाय उन्हें कर्ज में धकेल रही है। एनडीए की सरकार आएगी तो किसानों को इस समस्या से राहत मिलेगी, यह मोदी की गारंटी है।
एलडीएफ-यूडीएफ ने किए घोटाले
पीएम मोदी ने केरलम के दोनों सियासी गठबंधनों पर हमला करते हुए कहा कि केरलम में एलडीएफ-यूडीएफ दोनों ही भाजपा पर निशाना साध रही है, दोनों भ्रष्टाचारी पार्टियां भाजपा से डरी हैं। इन्हें भाजपा का डर इसलिए है क्योंकि इन्हें लगता है कि अगर भाजपा यहां सरकार में आ गई तो इनके सारे काले कारनामों का सच सामने आ जाएगा। दशकों से एलडीएफ-यूडीएफ ने यहां बड़े घोटाले किए हैं लेकिन इन दलों की सरकारें कभी भी एक–दूसरे पर कार्रवाई नहीं करती।



