क्या बर्फ पिघलने लगी है…सीएम यादव के साथ मंत्री विजयवर्गीय की इस तस्वीर ने मध्यप्रदेश की सियासत में शुरू किया चर्चाओं का दौर

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को इंदौर में कई कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने इंदौर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का शुभारंभ करने के साथ ही कई अन्य सौगातें भी दी। इन सबके बीच एक तस्वीर सामने आई है, जिसने मध्यप्रदेश की सियासत में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

दरअसल सीएम यादव ने आज भाजपा नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेडियो कार्यक्रम मन की बात सुनी। इस दौरान वे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ बैठे नजर आए। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें दोनों नेताओं की मुखमुद्रा देख कर लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या दोनों के बीच बर्फ पिघलने लगी है या फिर कुछ और ही खिचड़ी पक रही है।

👉 यह भी पढ़ें:

जब से सरकार बनी तब से विरोध

भाजपा में यह बात आम है कि जब से डॉ.मोहन यादव ने सीएम का पद संभाला है, कैबिनेट में बड़ा पद मिलने के बाद भी मंत्री विजयवर्गीय ने हर कदम पर सीएम का विरोध ही किया है। यहां तक कि कैबिनेट की बैठक में भी दोनों के बीच की अदावत सामने आ चुकी है। भाजपा आलाकमान को भी यह बात पता है।

दिल्ली में भी संभाल रखा है मोर्चा

विजयवर्गीय के बारे में भाजपा में सबको पता है कि उन्होंने दिल्ली में भी सीएम के खिलाफ मोर्चा संभाल रखा है। वे बार-बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर अन्य बड़े नेताओं से मिलने जाते रहते हैं। जब से इस बात की चर्चा होने लगी कि मंत्रिमंडल विस्तार में विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल सहित कुछ मंत्रियों की छुट्‌टी होने वाली है, विजयवर्गीय का दिल्ली दौरा और बढ़ गया है।

सीएम ने कभी नहीं दिया ध्यान

विजयवर्गीय की हरकतों का पता सीएम यादव को है, लेकिन वे कभी न तो इस पर ध्यान देते हैं और न ही कभी रिएक्ट करते हैं। जबकि, इंदौर के कई विधायक और नेता सीएम तक यह बातें पहुंचाते रहते हैं। इतना ही नहीं सीएम ने कभी विजयवर्गीय के मान-सम्मान में कोई कमी नहीं की, इसके विपरित मंत्रीजी हमेशा गड्‌ढा खोदने में जुटे रहते हैं।

आने वाले दिनों में खुलेगा तस्वीर का राज

भाजपा नेता कह रहे हैं कि आज जो तस्वीर सामने आई है, इसका राज आने वाले दिनों में खुलने वाला है। विजयवर्गीय अपने दिल्ली के संबंधों के दम पर कोशिश में जुटे हैं, लेकिन सीएम ने अपने काम के दम पर पार्टी में स्थिति इतनी मजबूत कर ली है कि उनका बाल बांका करना असंभव सा लगता है। कई लोग यह भी कह रहे हैं कि काश, इस तस्वीर की कहानी का अंत सुखद हो। खैर, जितनी मुंह, उतनी बातें, लेकिन इतना तो तय है कि आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश की सियासत में यह तस्वीर कोई न कोई मोड़ जरूर लेकर आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।