👉 यह भी पढ़ें:
- Hyderabad News: ओवैसी परिवार के एजुकेशनल कैंपस पर बवाल, BJP का बड़ा आरोप- ‘Lake Buffer Zone’ में निर्माण पर कांग्रेस क्यों खामोश?
- Donald Trump News: हैदराबाद में ‘Donald Trump Avenue’ का उद्घाटन, ट्रंप ने कहा- ‘Thank You India’ | India-US Relations
- G7 Summit Controversy: Giorgia Meloni ने Donald Trump को फिर दिया करारा जवाब, क्या इटली-अमेरिका रिश्तों में बढ़ रही है दरार?
- Ayodhya Ram Mandir Donation Controversy: चढ़ावे में घोटाले के आरोपों से मचा सियासी तूफान, क्या SIT जांच में सामने आएगा बड़ा सच?
- Rajya Sabha Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, क्या लोकतंत्र पर मंडरा रहा है नया राजनीतिक संकट?
- Japan Mosque Controversy: पाकिस्तानी राजदूत ने किया उद्घाटन, अब गिराए जाने का खतरा! अवैध निर्माण ने खड़ा किया बड़ा विवाद
0:00 left
हैदराबाद। हैदराबाद के हबीबनगर में स्थापित गणेश प्रतिमा के कारण तेलंगाना में बवाल मचा हुआ है। इस मूर्ति को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी का लुक दिया गया है। इसमें गणेश जी को जींस, टी–शर्ट और जूते पहनाए गए हैं। साथ ही गणेशजी के कंधे पर हरा दुपट्टा भी डाला गया है। इसको लेकर विपक्ष हमलावर है।
बताया जाता है कि यह मूर्ति की स्थापना तेलंगाना फिशरमैन को–ऑपरेटिव सोसाइटीज फेडरेशन के चेयरमैन और कांग्रेस नेता मेट्टू साई कुमार ने करवाई है। पंडाल में गणेश जी की मूर्ति को तेलंगाना राइजिंग थीम के तहत बनाया गया। मूर्ति को हूबहू वैसे ही लुक दिया गया है, जैसा रेवंती रेड्डी एक पदयात्रा के दौरान नजर आते थे। इस संबंध में मेट्टू साई कुमार का कहना है कि हमने पिछले कुछ सालों में फिल्मों की थीम पर मूर्तियां बनाई थीं, लेकिन इस बार तेलंगाना के विकास और मुख्यमंत्री की प्रेरणा को दिखाने के लिए यह डिजाइन चुना।
गोशामहल के विधायक टी.राजा ने किया विरोध
गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने इस मूर्ति का जोरदार विरोध किया है। उन्होंने इसे हिंदू भावनाओं का अपमान बताया। टी राजा ने कहा कि हम समझते हैं कि वह तेलंगाना के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन वह हमारे लिए कोई देवता नहीं हैं। मैं हैदराबाद पुलिस विभाग से अनुरोध करता हूँ कि कृपया तत्काल कार्रवाई करें, इसे रोकें और धार्मिक आस्थाओं के सम्मान और सद्भाव को बनाए रखने के लिए पंडाल को हटा दें। इस मूर्ति को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने भी नाराजगी जाहिर की है।



