लखनऊ। यूपी की राजनीति में इन दिनों नारों पर सियासत चल रही है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बंटेंगे तो कटेंगे के नारे पर सपा की तरफ से जुड़ेंगे तो जीतेंगे का पोस्टर लगाया गया है। अब अखिलेश यादव ने एक्स पर कहा है कि भाजपा के नारे पर तंज कसा है। अखिलेश ने कहा कि जिनका नजरिया जैसा, उनका नारा वैसा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि इस नारे ने साबित कर दिया है कि उनके जो गिनती के 10 प्रतिशत मतदाता बचे हैं अब वे भी खिसकने के कगार पर हैं। इसलिए ये उनको डराकर एक करने की कोशिश में जुटे हैं। अखिलेश ने कहा कि नकारात्मक नारे का असर भी होता है। ऐसे नारों से उनके समर्थक भी निराश हो रहे हैं। देश के इतिहास में ये नारा निकृष्टतम–नारे के रूप में दर्ज होगा। अखिलेश ने कहा कि यह उनके राजनीतिक पतन के अंतिम अध्याय के रूप में आखिरी शाब्दिक कील–सा साबित होगा। देश और समाज के हित में उन्हें अपने सलाहकार भी बदल लेने चाहिए। अखिलेश ने सलाह दी कि पालें तो अच्छे विचार पालें और आस्तीनों को खुला रखें, साथ ही बांहों को भी, इसी में उनकी भलाई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- मंत्री विजयवर्गीय का एक ही फंडा- न खाता न बही, जो मैं कहूं वही सही…
- भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज
- नितिन नवीन के सामने मंच से भाषण देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष से भिड़ गए विजयवर्गीय, बच्चों जैसी कर ली जिद!
- सावन सोनकर के गाल पर नितिन नवीन की प्यार भरी थपकी, क्या जेन जी तक पहुंच बनाने वाले नेताओं में हो रहे शुमार?
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने सीएम ने जमाई स्वप्निल कोठारी की झांकी, नितिन नवीन बोले-अमेरिका में दो-दो यूनिवर्सिटी!
- इंदौर में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा विपक्ष को देश की प्रगति से बेचैनी



