पहली बार भाजपा और केंद्र सरकार को पसंद आई राहुल गांधी की पोस्ट,केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा-थैंक यू

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

नई दिल्ली। देश से लेकर विदेश तक केंद्र सरकार की लगातार आलोचना करने वाले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक पोस्ट चर्चा में है। इसमें उन्होंने भारत में नौकरी देने को लेकर टिप्पणी की है। केंद्रीय मंत्री अश्विन वैष्णव ने एक्स पर इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए राहुल गांधी का आभार जताया है।

अश्विनी वैष्णव ने नेता विपक्ष की पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखाधन्यवाद राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया प्रोग्राम की सफलता को स्वीकार करने के लिए। जैसा कि आपने कहा है, हम अपने पीएम के विजन को लागू करके एक प्रोड्यूसर इकॉनोमी बन रहे हैं। राहुल गांधी ने जो पोस्ट किया था, उसमें वे कर्नाटक का उदाहरण दे रहे थे, लेकिन उन्होंने शुरुआत में भारत की ग्रोथ और नौकरियां देने की बात कही।

राहुल गांधी ने फेसबुक पर इकोनॉमिक टाइम्स की एक खबर को शेयर करते हुए लिखा था कि सिर्फ आठनौ महीनों में 30 हजार कर्मचारियों की भर्तीयह अब तक भारत में किसी फैक्ट्री का सबसे तेज विस्तार माना जा रहा है। यह महज एक आंकड़ा नहीं, बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन का उदाहरण है। राहुल गांधी ने कहा कि इस पहल को और भी खास बनाता है इसका महिला नेतृत्व। इस यूनिट में करीब 80 प्रतिशत कर्मचारी महिलाएं हैं, जिनमें से ज़्यादातर की उम्र 19 से 24 साल के बीच है। कई महिलाओं के लिए यह उनकी ज़िंदगी की पहली नौकरी है। कर्नाटक इस मामले में एक मिसाल पेश कर रहा है, जहां ऐसा माहौल तैयार किया गया है कि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर इतनी तेज़ी और बड़े पैमाने पर आगे बढ़ सके। यही वह भारत है जिसे हमें बनाना हैसम्मानजनक नौकरियां और हर किसी के लिए अवसर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

IRCTC Beta version Launced: अब रेल टिकट बुकिंग करना होगा आसान, रेलवे ने कई परिवर्तन किए

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी IRCTC ने अपनी नई वेबसाइट का बीटा वर्जन आम लोगों के लिए लॉन्च कर दिया है। इस बीटा वर्जन के जरिए अब टिकट बुक करना काफी आसान होगा। इसमें कई बदलाव किए गए हैं।