👉 यह भी पढ़ें:
- US Sanctions on Russia: रूस से तेल खरीदने पर भारत पर भी टैरिफ की तैयारी? अमेरिकी सीनेट में नया बिल, जानिए क्या होगा असर
- IND vs ENG 1st ODI: शुभमन गिल, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर का धमाका, भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
- Hormuz Strait Attack: होर्मुज में तेल टैंकर पर मिसाइल हमले में भारतीय नाविक की मौत, भारत ने ईरानी राजनयिकों को किया तलब
- El Nino Alert 2026: 75 साल का सबसे खतरनाक अलनीनो! भारत में खेती से बिजली तक मचेगा संकट, दुनिया पर भी पड़ेगा बड़ा असर?
- UNSC Election 2028: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत का बड़ा एजेंडा, आतंकवाद, Maritime Security और AI Governance पर दुनिया को दिया संदेश
- PM Modi का बड़ा ऐलान! भारत-न्यूजीलैंड बने Strategic Partners, FTA, Direct Flights और ₹35,000 करोड़ व्यापार लक्ष्य पर ऐतिहासिक समझौता
0:00 left
नई दिल्ली। इंडिगो संकट के बाद देर से ही सही सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने तीन प्रस्तावित एयरलाइंस को एनओसी जारी किया है। अब इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट जैसी एयरलाइंस के अलावा हवाई यात्रा करने वाले करोड़ों लोगों के पास तीन नए विकल्प होंगे।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने यह जानकारी दी। नायडू ने एक्स पर पोस्ट किया कि पिछले एक हफ्ते भारतीय आसमान में उड़ान भरने की चाह रखने वाली नई एयरलाइंस – शंख एयर, अल हिंद एयर और फ्लाई एक्सप्रेस की टीमों से मिलकर खुशी हुई। शंख एयर को पहले ही मंत्रालय से एनओसी मिल चुकी है। अब अल हिंद एयर और फ्लाई एक्सप्रेस को इस हफ्ते मंजूरी दी गई है। केंद्रीय मंत्री ने और क्या बताया?
राम मोहन नायडू ने बताया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण भारतीय एविएशन दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते एविएशन बाजारों में से एक है। मंत्रालय का प्रयास रहा है कि भारतीय एविएशन में अधिक से अधिक एयरलाइंस को बढ़ावा दिया जाए। उड़ान जैसी योजनाओं ने छोटे कैरियर जैसे स्टार एयर, इंडिया वन एयर वगैरह को देश के अंदर क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में सक्षम बनाया है।
अगले साल की पहली तिमाही से शंख की सेवाएं
नागर विमानन मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मिलने के बाद शंख एयर की 2026 की पहली तिमाही में उड़ान सेवाएं शुरू करने की योजना है। शंख एविएशन ने बुधवार को बयान में कहा कि उसके विमान वर्तमान में तकनीकी समीक्षा से गुजर रहे हैं और भारत में डिलिवरी के लिए तैयार किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश स्थित शंख एविएशन शंख एयर का संचालन करेगा। शंख एविएशन के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक श्रवण कुमार विश्वकर्मा ने सोमवार को नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू से मुलाकात की और एयरलाइन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। विश्वकर्मा के अनुसार, एयरलाइन की योजना 2026 की पहली तिमाही के आसपास अपनी उड़ान सेवाएं शुरू करने की है। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी का लक्ष्य अगले दो से तीन वर्षों में अपने बेड़े को 20-25 विमानों तक बढ़ाने का है।



