👉 यह भी पढ़ें:
- रायपुर फैक्ट्री ब्लास्ट: उरला इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा विस्फोट, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत
- Qatar Blast News: कतर में भीषण धमाका, 13 लोगों की मौत में 12 भारतीय शामिल! आखिर रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में क्या हुआ?
- Qatar Gas Plant Explosion: रास लाफान में भीषण धमाका, 54 घायल और 18 लापता, क्या दुनिया के सबसे बड़े LNG हब पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा?
- Tamil Nadu Firecracker Factory Blast: पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, महिला की मौत, 26 मजदूर घायल; आखिर कैसे हुआ इतना बड़ा विस्फोट?
- Mukundpur Blast: कुछ सेकंड में मलबा बना मकान, इलाके में मची चीख-पुकार
- पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर धमाका, बीएलए ने जाफर एक्सप्रेस को बनाया निशाना, 26 से अधिक लोगों की मौत
0:00 left
ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका से एक बम धमाके की खबर है। यह धमाका ढाका के मोगबाजार में हुआ है। कुछ उपद्रवियों ने फ्लाईओवर से बम फेंका, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
बताया जाता है कि यह धमाका 24 दिसंबर की शाम को मोगबाजार स्वतंत्रता सेनानी स्मारक के सामने फ्लाईओवर के नीचे हुआ। बांग्लादेश में बीएनपी के तारिक रहमान की वापसी से एक दिन पहले यह एक बड़ी घटना घटी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शाम को फ्लाईओवर के ऊपर से बम फेंका गया। बम फटने पर सियाम गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसको बाद में खून से लथपथ हालत में वहां पड़ा देखा गया। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके में घेराबंदी कर दी. वहीं इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। ढाका महानगर पुलिस (डीएमपी) के रामना डिवीजन के उप पुलिस आयुक्त मसूद आलम ने कहा कि शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि बम फ्लाईओवर के ऊपर से नीचे की तरफ फेंका गया था।



