कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा-गांधी परिवार ने ही बनाया और बिगाड़ा राजनीतिक करियर, 10 साल से सोनिया गांधी से नहीं हुई मुलाकात

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने एक साक्षात्कार में कहा है कि गांधी परिवार ने ही उनका राजनीतिक करियर बनाया और बिगाड़ा। पिछले 10 सालों से सोनिया गांधी से मिलने का मौका नहीं मिला। राहुल गांधी के साथ भी समय बिताने का मौका नहीं मिला। प्रियंका गांधी वाड्रा से फोन पर बातचीत होती है।

इंटरव्यू में अय्यर ने बताया कि एक बार उन्होंने प्रियंका गांधी को फोन कर राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने को कहा था। प्रियंका गांधी ने मुझसे कहा कि आप सीधा उन्हें क्यों नहीं फोन कर रहे हैं। मैंने उनसे कहा कि क्योंकि में पार्टी से सस्पेंड हो गया हूं। ऐसे मैं अपने नेता से बात नहीं कर सकता। मणिशंकर अय्यर ने कहा कि ये बात तब की है जब प्रियंका गांधी राजनीति में नहीं आई थी। उन्होंने सोनिया गांधी से जुड़ा एक किस्सा भी साझा किया जब उन्होंने उन्हें मेरी क्रिसमस कहा और सोनिया ने जवाब दिया कि मैं ईसाई नहीं हूं। अय्यर ने कहा कि वह खुद भी किसी धर्म में विश्वास नहीं करते, लेकिन सभी धर्मों का समान सम्मान करते हैं।

कांग्रेस को झुककर जीतना सीखना होगा

2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर अय्यर ने कहा कि पार्टी इस शर्मनाक हार से बच सकती थी। उन्होंने सुझाव दिया कि उस समय मनमोहन सिंह को राष्ट्रपति और प्रणब मुखर्जी को प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए था। सोनिया गांधी की बीमारी और मनमोहन सिंह की स्वास्थ्य समस्याओं के चलते पार्टी नेतृत्व कमजोर हो गया था। अय्यर ने आगे कहा कि अगर प्रणब मुखर्जी प्रधानमंत्री होते, तो हार होती, लेकिन इतनी बड़ी नहीं होती। अय्यर ने कांग्रेस के मौजूदा हालात पर कहा कि पार्टी को झुककर जीतना सीखना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इंडिया गठबंधन में अपनी नेतृत्व की महत्वाकांक्षा छोड़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सभी सहयोगी दलों का सम्मान करना होगा।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।