कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम के बाद पश्चिम बंगाल के दौरे पर भी पहुंचे। वहां कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड की विशाल जनसभा में पीएम मोदी ने ममता बनर्जी की टीएमसी सरकार की विदाई का दावा किया। उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार की विदाई का काउंटडाउन शुरू हो चुकी है।
पीएम मोदी ने कहा, टीएमसी वाले लोगों को डरा धमका रहे हैंस क्योंकि उनको पता लग गया है कि बंगाल की जनता ने टीएमसी की गुंडागर्डी को खत्म करने का मन बना लिया है। पश्चिम बंगाल की ज्वलंत समस्याओं को एक–एक कर गिनाते हुए पीएम मोदी ने आगामी चुनाव के नतीजों में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है। पीएम मोदी ने कहा कि ममता सरकार में बंगाल में रोजी रोजगार के मौके खत्म हो गए हैं। राज्य सरकार की नाकामियों और खराब नीतियों के चलते पलायन बढ़ा है। नए निवेशक बंगाल में इंडस्ट्री लगाने से डर रहे हैं। युवाओं को नौकरी के लिए दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ रहा है। मैं बंगाल के भाइयों–बहनों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि पश्चिम बंगाल में आने वाली भाजपा सरकार, राज्य के विकास में पूरी ताकत झोंक देगी। हमारी डबल इंजन की सरकार से पश्चिम बंगाल का विकास होगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- BRICS शिखर सम्मेलन 2026: PM मोदी की 15 द्विपक्षीय बैठकें और 10 बड़े फैसले
- BRICS के 20 साल: पीएम मोदी ने बताया कैसे 4 देशों से बढ़ा 21 देशों का परिवार
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद
पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी ने भारत के संविधान का अपमान किया। टीएमसी आदिवासियों का अपमान करती है। इसलिए बंगाल से टीएमसी सरकार की विदाई होने वाली है। ममता दीदी की सरकार जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। ममता सरकार ने केंद्र सरकार की दर्जनों योजनाओं का लाभ आप लोगों को नहीं लेने दिया। टीएमसी जाएगी तो प्रधानमंत्री आवास योजना के घर समेत कई योजनाओं का लाभ बंगाल की जनता को मिलेगा। टीएमसी वाले माफियाओं को पालते हैं। भाजपा की सरकार में जनता के हक पर डाका डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।



