👉 यह भी पढ़ें:
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: PM मोदी ने याद किया बंटवारे का दर्द, बोले—“मुश्किलों को सफलता में बदला”
- International Youth Day 2026: PM Modi ने युवाओं को बताया देश की सबसे बड़ी ताकत, संस्कृत श्लोक से दिया खास संदेश
0:00 left
खालिदा जिया के निधन पर पीएम मोदी का शोक संदेश:भारत–बांग्लादेश रिश्तों में योगदान हमेशा याद रहेगा
बांग्लादेश की पूर्व और पहली महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया के निधन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है और उनके साथ हुई एक मुलाकात को भी याद किया।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “बीएनपी प्रमुख बेगम खालिदा जिया के निधन की खबर से गहरा दुख हुआ है।” उन्होंने आगे कहा, “उनके परिवार और बांग्लादेश के सभी लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उनके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दे।”
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में खालिदा जिया का देश के विकास और भारत–बांग्लादेश संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसे हमेशा याद किया जाएगा।
उन्होंने अपनी 2015 की ढाका यात्रा को याद करते हुए लिखा, “मुझे 2015 में ढाका में उनसे हुई अपनी मुलाकात याद है। हमें उम्मीद है कि उनका दृष्टिकोण और विरासत हमारे साझा संबंधों को आगे भी दिशा देती रहेगी।”
गौरतलब है कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का मंगलवार सुबह करीब छह बजे 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।



