👉 यह भी पढ़ें:
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: PM मोदी ने याद किया बंटवारे का दर्द, बोले—“मुश्किलों को सफलता में बदला”
- International Youth Day 2026: PM Modi ने युवाओं को बताया देश की सबसे बड़ी ताकत, संस्कृत श्लोक से दिया खास संदेश
0:00 left
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को बंगाल में था। अलीपुरद्वार में उन्होंने करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पाकिस्तान चेतावनी देते हुए कहा किऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। पाकिस्तान ये समझ ले कि हमने तीन बार घुसकर मारा है।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत मे आतंकी हमला हुआ तो दुश्मन को उसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी। पीएम मोदी ने कहा कि हम शक्ति को पूजते हैं। हमने आतंक के ठिकाने को तबाह किया जिनकी पाकिस्तान ने कल्पना भी नहीं की थी। आतंकवाद के अलावा पाकिस्तान के पास कुछ नहीं है। पाकिस्तान ने सिर्फ आतंक को पाला है। पीएम मोदी ने कहा कि आज जब भारत विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है, तो बंगाल की भागीदारी अपेक्षित भी है और अनिवार्य भी है। इसी इरादे के साथ केंद्र सरकार यहां लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर, इनोवेशन और इन्वेस्टमेंट को नई गति दे रही है। बंगाल का विकास भारत के भविष्य की नींव है। आज का दिन उसी नींव में एक और मजबूत ईंट जोड़ने का दिन है।
गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट का शुभारंभ
पीएम मोदी ने अलीपुरद्वार और कूचबिहार में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। पीएम ने गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट को लेकर कहा कि इस प्रोजेक्ट से 2.5 लाख से अधिक घरों तक साफ, सुरक्षित और सस्ती गैस पाइपलाइन से पहुंचायी जाएगी। इससे न सिर्फ रसोई के लिए न सिर्फ सिलेंडर खरीदने की चिंता खत्म होगी, बल्कि परिवारों को सुरक्षित गैस सप्लाई भी मिल पाएगी।



