👉 यह भी पढ़ें:
- आखिर तुलसी पहलवान ने क्यों ली थी शिशुकुंज को बचाने की सुपारी, इंदौर से लेकर भोपाल तक के अफसरों को समझ नहीं आया
- कलेक्टर साहब प्राइवेट स्कूल तो अपना इंतजाम कर लेंगे, जरा आंगनबाड़ियों की तो हालत देखिए, जो आपके भरोसे बैठे हैं
- US Sanctions on Russia: रूस से तेल खरीदने पर भारत पर भी टैरिफ की तैयारी? अमेरिकी सीनेट में नया बिल, जानिए क्या होगा असर
- IND vs ENG 1st ODI: शुभमन गिल, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर का धमाका, भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
- Hormuz Strait Attack: होर्मुज में तेल टैंकर पर मिसाइल हमले में भारतीय नाविक की मौत, भारत ने ईरानी राजनयिकों को किया तलब
- El Nino Alert 2026: 75 साल का सबसे खतरनाक अलनीनो! भारत में खेती से बिजली तक मचेगा संकट, दुनिया पर भी पड़ेगा बड़ा असर?
0:00 left
इंदौर। भारत में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। अभी देश में एक्टिव केसों की संख्या 1,252 पहुंच गई है, इसके अलावा कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 13 है। इंदौर में चार नए मामले मिलने के साथ अब मरीजों की संख्या 11 हो गई है, जिनमें से एक्टिव केस 9 हैं।
देश के लगभग सभी बड़े राज्यों में कोविड के केस सामने आए हैं। केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्यों में कोरोना से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में जब कोरोना की जांच की गई तो पता चला कि इस वक्त देश में कोरोना के 4 नए वैरिएंट एक्टिव हैं। ये वैरिएंट LF.7, XFG , JN.1 और NB.1.8.1 सीरीज के हैं। वहीं वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने भी कोविड के इन वैरिएंट को चिंताजनक नहीं माना है।
केरल और महराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले
कोरोना के सबसे ज्यादा 430 केस हैं। यहां 2 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके बाद महाराष्ट्र का नंबर आता है, चहां 325 केस हैं और 5 की मौत हो चुकी है। कर्नाटक में 100 केस हैं और एक मरीज की मौत हो चुकी है। इसी तरह गुजरात में 64, तमिलनाडु में 69 , उत्तर प्रदेश में 30, राजस्थान में 22, पश्चिम बंगाल में 11, हरियाणा में 13 केस हैं।
इंदौर में अब 9 एक्टिव केस
मध्यप्रदेश के इंदौर में पिछले 24 घंटों में चार नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इस साल अब तक कुल 16 मरीजों की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11 इंदौर के निवासी हैं। वर्तमान में 9 एक्टिव केस हैं और सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। वायरस के वैरियंट का पता करने के लिए सभी मरीजों के सैंपल भोपाल भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हाल ही में सामने आए चार मरीजों में 43 वर्षीय एक महिला शामिल है, जो यूनाइटेड किंगडम से लौटी है। दूसरी संक्रमित 30 वर्षीय महिला केरल से यात्रा करके लौटी है। यह महिला उस व्यक्ति की पत्नी हैं जिसकी रिपोर्ट केरल से लौटने के बाद पॉजिटिव पाई गई थी। तीसरे मरीज 50 वर्षीय एक पुरुष हैं, जो हाल ही में मुंबई से इंदौर लौटे थे। वहीं चौथी मरीज इंदौर की ही 53 वर्षीय महिला है। सभी मरीजों में हल्के लक्षण हैं और वे होम आइसोलेशन में रहकर इलाज ले रहे हैं।



