साल के आखिरी मन की बात में बोले पीएम मोदी-समय की हर कसौटी पर खरा उतरा हमारा संविधान

Date:

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इस साल के आखिरी मन की बात कार्यक्रम में देश को संबोधित किया। पीएम ने संविधान की चर्चा करते हुए कहा कि 2025 में 26 जनवरी को हमारे संविधान को लागू हुए 75 वर्ष होने जा रहे हैं। यह हमारे लिए गौरव की बात है। हमारा संविधान समय की हर कसौटी पर खरा उतरा है। संविधान हमारे लिए दिशा दिखाने वाली रोशनी है, हमारा मार्गदर्शक है।

पीएम मोदी ने प्रयागराज में आयोजित होने जा रहे महाकुंभ की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि कुंभ की विशेषता इसकी विविधता में भी है। इस आयोजन में करोड़ों लोग एक साथ एकत्रित होते हैं। लाखों संत, हजारों परम्पराएं, सैकड़ों संप्रदाय, अनेकों अखाड़े, हर कोई इस आयोजन का हिस्सा बनता है। कहीं कोई भेदभाव नहीं दिखता है, कोई बड़ा नहीं होता है, कोई छोटा नहीं होता है। अनेकता में एकता का ऐसा दृश्य विश्व में कहीं और देखने को नहीं मिलेगा। पीएम ने कहा कि पहली बार कुंभ आयोजन में एआई चैटबॉट का प्रयोग होगा। इसके माध्यम से 11 भारतीय भाषाओं में कुंभ से जुड़ी हर तरह की जानकारी हासिल की जा सकेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि 2024 में हम फिल्म जगत की कई महान हस्तियों की 100वीं जयंती मना रहे हैं। इन विभूतियों ने भारतीय सिनेमा को विश्वस्तर पर पहचान दिलाई। राज कपूर ने फिल्मों के माध्यम से दुनिया को भारत की सॉफ्ट पावर से परिचित कराया। रफी साहब की आवाज में वो जादू था, जो हर दिल को छू लेता था। उनकी आवाज अद्भुत थी। भक्ति गीत हों या रोमाटिंग गानें, दर्द भरे गाने हों, हर भाव को उन्होंने अपनी आवाज से जीवंत कर दिया

वर्ल्ड ऑडियो विजुअल इंटरटेनमेंट समिट

पीएम मोदी ने कहा कि अगले साल हमारे देश में पहली बार वर्ल्ड ऑडियो विजुअल इंटरटेनमेंट समिट का आयोजन होने वाला है। आप सभी ने दावोस के बारे में सुना होगा, जहां दुनिया के अर्थजगत के महारथी जुटते हैं। उसी तरह वेव्स समिट में दुनिया भर के मीडिया और इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के दिग्गज, क्रिएटिव वर्ल्ड के लोग भारत आएंगे।

भारतीय संस्कृति की विश्व में जम रही धाक

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मिस्र के करीब 23 हजार छात्रों ने एक पेंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। वहां उन्हें भारत की संस्कृति और दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों को बताने वाली पेंटिंग्स तैयार करनी थी। उनकी क्रिएटिविटी की जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है। उन्होंने दक्षिण अमेरिका के देश पराग्वे का जिक्र किया। पीएम ने बताया कि वहां भारतीय दूतावास में एरीका ह्युबर फ्री आयुर्वेद परामर्श देती हैं। खास बात यह कि उनके पास सलाह लेने स्थानीय लोग भी काफी संख्या में आते हैं।

दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा तमिल

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा तमिल है। दुनियाभर के देशों में इसे सीखने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले महीने के आखिर में फिजी में भारत सरकार के सहयोग से तमिल टीचिंग प्रोगाम शुरू हुआ। बीते 80 वर्षों में यह पहला अवसर है, जब फिजी में तमिल के ट्रेंड टीचर्स इस भाषा को सिखा रहे हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने बस्तर में शुरू हुए ओलंपिक का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि पहली बार हुए बस्तर ओलंपिक से बस्तर में एक नई क्रांति जन्म ले रही है। यह उस क्षेत्र में हो रहा है, जो कभी माओवादी हिंसा का गवाह रहा है। बस्तर ओलंपिक का शुभंकर है वन भैंसा और पहाड़ी मैना। इसमें बस्तर की समृद्ध संस्कृति की झलक दिखती है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने मलेरिया का भी जिक्र किया।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

BRICS समिट: 11 सितंबर को दिल्ली में सरकारी दफ्तर बंद

BRICS समिट के कारण 11 सितंबर को दिल्ली में सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। यह सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए है।

शेयर बाजार में गिरावट, निवेशकों को ₹87279 करोड़ का नुकसान

शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों को ₹87,279 करोड़ का नुकसान हुआ। घरेलू सूचकांक लगातार चौथे दिन दबाव में रहे।

रीवा-सीधी हादसे में कई घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुख और सहायता का ऐलान

रीवा-सीधी मार्ग हादसे में कई घायल हुए हैं, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सहायता की घोषणा की है।

मध्य प्रदेश के पूर्वी जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी। छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम में अत्यधिक बारिश की संभावना।

कार्गो में धुआं, एयर इंडिया की उड़ान लखनऊ में सुरक्षित उतरी

एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX 1253 में धुएं का संकेत मिलने के बाद लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग की गई।

केदारनाथ धाम के लिए 15 से हेलीकॉप्टर सेवा, बुकिंग 7 से

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा 15 सितंबर से शुरू होगी, टिकट बुकिंग 7 सितंबर से। चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य।

कूनो पार्क से लापता मादा चीता निर्वा 13 दिन बाद सुरक्षित मिली

कूनो नेशनल पार्क से लापता मादा चीता निर्वा 13 दिन बाद सुरक्षित मिली है। वन विभाग की विशेष टीमों ने उसे खोज निकाला।

रजिस्टर्ड पर्चे पर ही बिकेंगी दवाएं, विक्रेताओं को रिकॉर्ड रखना अनिवार्य

दवाएं अब केवल पंजीकृत चिकित्सक के पर्चे पर बेची जाएंगी। विक्रेताओं को रिकॉर्ड रखना अनिवार्य होगा।

मध्य प्रदेश: एडीजे कोर्ट की फाइलें जब्त, हाईकोर्ट की जांच जारी

मध्य प्रदेश के इंदौर जिला न्यायालय की एडीजे कोर्ट फाइलें हाईकोर्ट जांच में। संदेह के कारण फाइलें और कंप्यूटर जब्त।

इंदौर T20 मैच टिकट बुकिंग: जानें कीमत और ऑनलाइन खरीदारी डिटेल

इंदौर टी20 मैच टिकट बुकिंग की जानकारी: भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले के लिए टिकट दरें, ऑनलाइन बुकिंग विवरण और खरीद की सीमा जानें।