महू में बोले रक्षामत्री राजनाथ सिंह-बाबा साहब की जन्मस्थली होने के कारण यह हमारे लिए किसी पुण्यभूमि से कम नहीं

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

-नितिन जैन

इंदौर। महू अन्य कारणों से बहुत ही महत्व रखता है। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली होने के कारण मैं यह मानता हूं कि यह हम सबके लिए किसी पुण्यभूमि से कम नहीं है। इसके अलावा भी यह क्षेत्र कई कारणों से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस केन्टोनमेंट को स्थापित हुए दो सौ वर्षों से ज्यादा का समय गुजर चुका है। इतने लंबे कालखंड से महू कैन्टोनमेंट लगातार हमारी आर्म फोर्स का महत्वपूर्ण हिस्सा बना हुआ है।

यह बात रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को महू इंफ्रेंटी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में कही। रक्षा मंत्री के साथ चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ उपेंद्र द्विवेदी भी थे। इसके पहले वे डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मभूमि स्मारक पर पहुंचे, जहां उन्होंने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ ही अस्थि कलश के दर्शन किए। रक्षामंत्री ने कहा कि महू में एक लंबे समय से आर्मी वार कॉलेज, इंफेंट्री स्कूल और मिलेट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग भी लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अपनी स्थापना के समय से ही, ये संस्थान भारतीय सेनाओं के ऑफिसर और जवानों को, मिलेट्री रणनीति और युद्ध कौशल में पारंगत बना रहे हैं।

आपका समर्पण हम सबके लिए प्रेरणा

रक्षा मंत्री ने कहा कि आज इस अवसर पर, मैं राष्ट्र के प्रति आप सभी की सेवा के लिए भी, आपका आभार प्रकट करना चाहता हूं। आपका समर्पण और आपकी कर्तव्यनिष्ठा, हम सबके लिए प्रेरणा का काम करती है। यह आपकी मेहनत और प्रतिबद्धता ही है, जिस वजह से हमारा देश और इसकी सीमाएं लगातार सुरक्षित और सशक्त हो रही हैं। मुझे सबसे ज्यादा जो बात अपील करती है, वह है कर्म के प्रति आपकी निष्ठा। जिस प्रकार से आप, हर चीज से ऊपर उठकर, केवल राष्ट्र सेवा को ही अपना कर्म मानकर, निरंतर लगे हुए हैं, शायद इसी को निष्काम कर्म कहा गया है। आपका यह निष्काम कर्म ही है, जिसने हमारी सेना को एक अलग ही मुकाम पर लाकर खड़ा कर दिया है।

2047 तक भारत को बनाएंगे आत्मनिर्भर

रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि 2047 तक, भारत को एक विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाया जाए। इस लक्ष्य की प्राप्ति में, सेना की भूमिका बेहद अहम है। आप केवल सीमाओं के रक्षक ही नहीं हैं, बल्कि आप इस राष्ट्र के निर्माण के अग्रदूत भी हैं। आपके युवा और मजबूत कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। आपको एक तरफ तो, हमारी सीमाओं का भार संभालना है, वहीं दूसरी तरफ, विकसित भारत के निर्माण की नींव भी रखनी है। मुझे विश्वास है कि, लोहे के समान आपके ये मजबूत कंधे, इस राष्ट्र के निर्माण का भार, बेहद आसानी से वहन करेंगे।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एशियन गेम्स 2026: वीवीएस लक्ष्मण होंगे भारतीय टीम के कोच

एशियन गेम्स 2026 में वीवीएस लक्ष्मण भारतीय टीम के कोच होंगे। उनकी कोचिंग में टीम का प्रदर्शन कैसा रहेगा, यह देखने लायक होगा।

BRICS समिट: 11 सितंबर को दिल्ली में सरकारी दफ्तर बंद

BRICS समिट के कारण 11 सितंबर को दिल्ली में सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। यह सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए है।

शेयर बाजार में गिरावट, निवेशकों को ₹87279 करोड़ का नुकसान

शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों को ₹87,279 करोड़ का नुकसान हुआ। घरेलू सूचकांक लगातार चौथे दिन दबाव में रहे।

रीवा-सीधी हादसे में कई घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुख और सहायता का ऐलान

रीवा-सीधी मार्ग हादसे में कई घायल हुए हैं, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सहायता की घोषणा की है।

मध्य प्रदेश के पूर्वी जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी। छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम में अत्यधिक बारिश की संभावना।

कार्गो में धुआं, एयर इंडिया की उड़ान लखनऊ में सुरक्षित उतरी

एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX 1253 में धुएं का संकेत मिलने के बाद लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग की गई।

केदारनाथ धाम के लिए 15 से हेलीकॉप्टर सेवा, बुकिंग 7 से

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा 15 सितंबर से शुरू होगी, टिकट बुकिंग 7 सितंबर से। चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य।

कूनो पार्क से लापता मादा चीता निर्वा 13 दिन बाद सुरक्षित मिली

कूनो नेशनल पार्क से लापता मादा चीता निर्वा 13 दिन बाद सुरक्षित मिली है। वन विभाग की विशेष टीमों ने उसे खोज निकाला।

रजिस्टर्ड पर्चे पर ही बिकेंगी दवाएं, विक्रेताओं को रिकॉर्ड रखना अनिवार्य

दवाएं अब केवल पंजीकृत चिकित्सक के पर्चे पर बेची जाएंगी। विक्रेताओं को रिकॉर्ड रखना अनिवार्य होगा।

मध्य प्रदेश: एडीजे कोर्ट की फाइलें जब्त, हाईकोर्ट की जांच जारी

मध्य प्रदेश के इंदौर जिला न्यायालय की एडीजे कोर्ट फाइलें हाईकोर्ट जांच में। संदेह के कारण फाइलें और कंप्यूटर जब्त।